सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Scooter rider killed, woman injured after hitting standing truck near Delhi's Dhaula Kuan

Delhi Accident: धौला कुआं के पास ट्रक से टकराया स्कूटर, एक की मौत, महिला घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 09 Feb 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के धौला कुआं के पास खड़ी ट्रक से टकराने के बाद स्कूटर सवार की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।

Scooter rider killed, woman injured after hitting standing truck near Delhi's Dhaula Kuan
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के धौला कुआं के पास एक स्कूटर के एक खड़े ट्रक से टकराने से 35 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा तड़के करीब 1:40 बजे मेट्रो पिलर नंबर 73 के पास हुआ। गुरप्रीत सिंह, जो पंजाब के जालंधर के रहने वाले थे, स्कूटर पर 32 वर्षीय महिला को पीछे बैठाकर नारायणा से धौला कुआं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एक सड़क दुर्घटना और एक मरीज को मृत अवस्था में अस्पताल लाए जाने की सूचना मिली थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि स्कूटर सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गया था। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

राहगीरों की मदद से घायल गुरप्रीत सिंह को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, स्कूटर पर पीछे बैठी महिला को भी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर चोटों के कारण महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed