{"_id":"6989afc8fb846c518e030c89","slug":"student-stabbed-to-death-in-mangolpuri-area-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: स्कूल के बाहर 10वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार
सोमवार को छात्र के स्कूल में फेयरवेल का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद वह स्कूल से निकल रहा था। इसी दौरान आरोपी हमला कर भाग गया। पुलिस आपसी रंजिश की आशंका जता रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंगोलपुरी इलाके में सोमवार दोपहर सरकारी स्कूल के बाहर दसवीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 15 साल के सुधांशु के रूप में हुई है।
Trending Videos
अज्ञात हमलावर ने स्कूल से निकलते ही छात्र के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके सिर में फंस गया। लोगों ने घायल छात्र को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुधांशु ओ ब्लॉक स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को उसके स्कूल में फेयरवेल का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद वह स्कूल से निकल रहा था। इसी दौरान आरोपी हमला कर भाग गया। पुलिस आपसी रंजिश की आशंका जता रही है। पुलिस स्कूल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।