सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Several trains cancelled due to non-interlocking work in Delhi division

Delhi NCR News: दिल्ली मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 5 मई से 13 मई तक असर; यात्रियों को पहले से जानकारी लेकर यात्रा करने की सलाह
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस कारण 5 से 13 मई के बीच कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। इससे हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-जींद, दिल्ली-नरवाना, दिल्ली-शामली समेत कई प्रमुख पैसेंजर ट्रेनों को इस अवधि में अलग-अलग तिथियों पर पूरी तरह रद्द किया गया है। इसके अलावा शकूरबस्ती-नई दिल्ली जैसी कुछ स्थानीय सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। कार्य के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इनमें कटरा से कन्याकुमारी, कटरा से चेन्नई, कटरा से जबलपुर और कटरा से तिरुनेलवेली जाने वाली ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों के कुछ स्टेशनों पर ठहराव भी अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा और नए ठहराव व समय निर्धारित किए गए हैं। रेलवे का कहना है कि कई ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा। पलवल, गाजियाबाद, दनकौर और खुर्जा रूट की कई लोकल ट्रेनों का संचालन नई दिल्ली या दिल्ली जंक्शन तक सीमित रहेगा। कई ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा या रास्ते में रोका जाएगा, जबकि कुछ सेवाओं को निर्धारित समय से दो घंटे तक देरी से चलाया जा सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed