{"_id":"6a666ff9dbffbbbe700d4e29","slug":"student-organizations-took-out-a-victory-procession-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147690-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्र संगठनों ने निकाला विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्र संगठनों ने निकाला विजय जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा-शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी बदलाव के लिए संघर्ष रहेगा जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र संगठनों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में विजय जुलूस निकाला। इसमें क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) समेत कई प्रगतिशील संगठन शामिल हुए। वहीं, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ ने बराक से मुख्य प्रवेश द्वार तक मशाल जुलूस निकालकर पटना में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग की।
एसएफआई ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं के लिए जवाबदेही तय करना था। संगठन ने स्पष्ट किया कि आंदोलन जारी रहेगा और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को समाप्त करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 वापस लेने तथा सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू करने की मांग दोहराई। केवाईएस ने इसे छात्रों-युवाओं की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि विरोध के बावजूद आंदोलन सफल रहा और सरकार को अब छात्रों की आवाज सुननी होगी।