सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temporary stoppage of two express trains at Budhlada station

Delhi NCR News: बुढलाडा स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने बुढलाडा (बीएलजेड) स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था गुरुद्वारा ब्रह्म बुंगा में आयोजित होने वाले समागम और आध्यात्मिक सभा के अवसर पर की गई है।
रेलवे के अनुसार यह ठहराव 20 से 28 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान संबंधित ट्रेनों का बुढलाडा स्टेशन पर निर्धारित समय के अनुसार दो मिनट का ठहराव होगा, जिससे श्रद्धालु आसानी से यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन संख्या 20410 बठिंडा-दिल्ली कैंट एक्सप्रेस 20 से 28 मार्च के बीच बुढलाडा स्टेशन पर शाम 4.44 बजे पहुंचेगी और 4.46 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 20409 दिल्ली कैंट-बठिंडा एक्सप्रेस इसी अवधि में बुढलाडा स्टेशन पर सुबह 10.59 बजे पहुंचेगी और 11.01 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed