फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The onslaught of memes, a minister's resignation... This is how Gen-Z celebrated their 'digital victory'.

Delhi NCR News: मीम्स की मार, मंत्री का इस्तीफा... जेन-जी ने ऐसे मनाया 'डिजिटल जश्न'

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
The onslaught of memes, a minister's resignation... This is how Gen-Z celebrated their 'digital victory'.
जेन जी सोशल मीडिया पर अपने क्रिएटिव पोस्ट से छाए रहे। - फोटो : Amar Ujala
पेपर लीक आंदोलन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स, कॉकरोच इमोजी और इंटरनेट स्लैंग बने जीत की नई भाषा
विज्ञापन


सिमरन
नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुए छात्र आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर जेन-जी का अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। रविवार को एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत तमाम प्लेटफॉर्म मीम्स, रील्स, इमोजी और व्यंग्यात्मक पोस्ट से भर गए। आंदोलन की सबसे अलग पहचान बना कॉकरोच इमोजी, जिसे हजारों युवाओं ने जीत और संघर्ष के प्रतीक के रूप में साझा किया।
मीम : मेला बाबू कितना प्याला है...
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा 'मेला बाबू कितना प्याला है...' मीम की रही। इसके अलावा गेमिंग स्टाइल कैप्शन, इंटरनेट स्लैंग और मजाकिया पोस्ट लगातार ट्रेंड करते रहे। आंदोलन के दौरान युवाओं ने पारंपरिक नारों की बजाय मीम कल्चर को अपना हथियार बनाया। यही वजह रही कि विरोध सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लगातार छाया रहा।
विज्ञापन

नारे : हम कॉकरोच हैं, हम नहीं मरते
सबसे ज्यादा वायरल हुए नारों में 'हम कॉकरोच हैं, हम नहीं मरते', 'कॉकरोच की जीत', 'एक इस्तीफा और कई बाकी', 'पेपर लीक बंद करो, शिक्षा बचाओ' और 'कीड़े नहीं, क्रांतिकारी हैं हम' जैसे स्लोगन शामिल रहे। कई पोस्ट में 'इस्तीफे का मौसम शुरू हो गया है' और 'मीम से मंत्री तक' जैसे तंज भी तेजी से साझा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्टून और कॉकरोच वाली इमोजी : पावर ऑफ जेन जी...गेम ओवर
कार्टून में भी युवाओं की रचनात्मकता देखने को मिली। कहीं कॉकरोच के कार्टून को मंत्री को हिट करते हुए दिखाया गया, तो कहीं इस्तीफे की खबर के साथ कॉकरोच इमोजी जोड़कर 'मिशन पूरा हुआ' लिखा गया। कुछ पोस्ट में 'गेम ओवर', 'फाइनल बॉस डिफीटेड' और 'पावर ऑफ जेन-जी' जैसे गेमिंग कैप्शन भी वायरल हुए। इंटरनेट की भाषा, इमोजी और हास्य के जरिए युवाओं ने राजनीतिक घटनाक्रम को मीम कल्चर से जोड़कर अपनी बात प्रभावी ढंग से रखी।
जश्न मनाते पोस्ट होते रहे वायरल9
रविवार को वायरल वीडियो और रील्स में कई प्रदर्शनकारी जीत का जश्न मनाते भी नजर आए। कॉकरोच पोस्टर, नारे और मीम्स के साथ युवा एक-दूसरे को बधाई देते दिखे। कई पोस्ट में भविष्य के आंदोलनों को लेकर भी व्यंग्यात्मक टिप्पणियां की गईं, जिन्हें अलग-अलग हैशटैग के साथ व्यापक रूप से साझा किया गया।

जंतर-मंतर बना 'मीम गैलरी', पोस्टरों ने खींचा ध्यान
आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर इंटरनेट संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी। हाथ से लिखे पोस्टर, कार्टून, डूडल और छोटे-छोटे व्यंग्यात्मक संदेश प्रदर्शन का आकर्षण बने रहे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में कॉकरोच वाले पोस्टर और मोबाइल स्क्रीन पर वायरल हो रहे मीम्स लगातार नजर आए। कई पोस्टरों पर चुटीले संदेश लिखे थे, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुए। इससे आंदोलन को पारंपरिक विरोध प्रदर्शनों से अलग एक नई और रचनात्मक पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed