{"_id":"69b821583dedbf27cb05b05b","slug":"transgenders-will-get-free-travel-facility-in-buses-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128065-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ट्रांसजेंडर को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ट्रांसजेंडर को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने समावेशी शासन की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को राजधानी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने को मंजूरी दी है। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले के तहत अब दिल्ली में रहने वाले पात्र ट्रांसजेंडर यात्री दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। सरकार के अनुसार, यह सुविधा दिल्ली परिवहन निगम और परिवहन विभाग की ओर से संचालित सभी बस मार्गों पर लागू होगी। इस योजना को उसी व्यवस्था और तंत्र के तहत लागू किया जाएगा, जिसके तहत वर्तमान में महिला यात्रियों को दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को सार्वजनिक परिवहन तक समान और सम्मानजनक पहुंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें शहर में आने-जाने के लिए आर्थिक बाधाओं का सामना न करना पड़े। इससे ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक गतिविधियों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।
Trending Videos