Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Elections Deliberations on seat allocation continue Congress forms a committee comprising five lea

यूपी विधानसभा चुनाव: सीटों पर मंथन जारी, कांग्रेस ने गठित की प्रियंका गांधी समेत पांच नेताओं की समिति

Tue, 17 Nov 2026 06:05 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 06:05 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर सोमवार को हुई एक अहम बैठक में कांग्रेस ने साफ किया कि वह सपा से केवल उन्हीं सीटों की मांग करेगी, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन अच्छा था। 

विज्ञापन
UP Assembly Elections Deliberations on seat allocation continue Congress forms a committee comprising five lea
सीट बंटवारे पर मंथन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान मसूद और मोना तिवारी शामिल हैं। यह समिति तय करेगी कि कांग्रेस को कितनी और कौन सी सीटें मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर सोमवार को हुई एक अहम बैठक में कांग्रेस ने साफ किया कि वह सपा से केवल उन्हीं सीटों की मांग करेगी, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में उसका प्रदर्शन अच्छा था। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव राज्य की जनता को एक मजबूत विकल्प देंगे। कांग्रेस, इंडिया गठबंधन के दूसरे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन की जिम्मेदारी निभाएगी। 
विज्ञापन


इधर, कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर सपा को 181 संभावित विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है। सपा की ओर से कहा गया कि जीत उम्मीदवार के चयन का आधार होगी। सीटों पर चयन प्रत्याशियों की वरीयता नहीं योग्यता से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'बदलाव चाहती है जनता' 
आगामी चुनाव राज्य की राजनीति को नई दिशा देंगे। जनता बदलाव चाहती है। सामाजिक न्याय, सभी को बराबर अवसर देने और वंचित वर्गों के अधिकार मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। -मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस अध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed