{"_id":"6afbc7fad55e08f44c0c9784","slug":"up-bjp-2027-blueprint-major-ticket-cuts-likely-new-faces-to-counter-sp-pda-formula-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महामंथन का सार, नए हाथों में भी देनी होगी पतवार; सपा के इस फॉर्मूले की काट को भाजपा का नया ब्लूप्रिंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महामंथन का सार, नए हाथों में भी देनी होगी पतवार; सपा के इस फॉर्मूले की काट को भाजपा का नया ब्लूप्रिंट
Tue, 17 Nov 2026 09:15 AM IST
Sharukh Khan
अमित मुद्गल, अमर उजाला, मथुरा
अमित मुद्गल, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:15 AM IST
सार
मथुरा में भाजपा के चिंतन शिविर में यूपी चुनाव में जीतने के लिए रणनीति तैयार हो रही है। बड़ी संख्या में भाजपा के विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। सपा के पीडीए फॉर्मूले की काट के लिए भाजपा नया ब्लूप्रिंट तैयार कर रही है। जीत का चक्रव्यूह तैयार करने के लिए विभिन्न द्वारों पर नए महारथी तैनात करने होंगे। संगठन स्तर पर भी ऊपर से आई टीम पूरे चुनाव की मॉनीटरिंग करेगी।
विज्ञापन
UP BJP 2027
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर विधानसभा चुनाव - 2027 का रण जीतने के लिए मथुरा में शुरू हुए महामंथन में भाजपा थिंक टैंक ने इरादे साफ कर दिए हैं कि इस बार चुनावी चक्रव्यूह कुछ अलग अंदाज में रचा जाएगा। सभी द्वारों पर पुराने महारथियों से काम चलने वाला नहीं है।
चाहे संगठन स्तर पर ऊपर से आए दिग्गजों की नई टीम हो या टिकटों का बंटवारा, नए दांव आजमाने ही होंगे। ऐसे में बड़ी संख्या में टिकट काटे जा सकते हैं। बैठक में सपा के पीडीए फॉर्मूले की काट के लिए नया ब्लूप्रिंट तैयार करने पर मंथन हुआ।
परखम गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में भाजपा के दो दिवसीय हाई-प्रोफाइल चिंतन शिविर में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत के नए फॉर्मूले पर योजना बनाई। शिविर का नाम भी योजना बैठक रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चाहे संगठन स्तर पर ऊपर से आए दिग्गजों की नई टीम हो या टिकटों का बंटवारा, नए दांव आजमाने ही होंगे। ऐसे में बड़ी संख्या में टिकट काटे जा सकते हैं। बैठक में सपा के पीडीए फॉर्मूले की काट के लिए नया ब्लूप्रिंट तैयार करने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
परखम गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में भाजपा के दो दिवसीय हाई-प्रोफाइल चिंतन शिविर में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत के नए फॉर्मूले पर योजना बनाई। शिविर का नाम भी योजना बैठक रखा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा इस पर हुई कि वर्तमान विधायकों की जनता में इस समय कैसी छवि है। क्या वे इस बार भी चुनावी वैतरणी में पार्टी की नैया को पार लगा सकेंगे।
कई विधायकों के कटेंगे टिकट
पार्टी के शीर्ष रणनीतिकारों ने स्पष्ट कहा कि काफी सीटें ऐसी हैं जहां इस बार हवा का रुख ठीक नहीं। ऐसे में वहां वर्तमान विधायक शायद चुनावी दंगल न जीत पाएं। कहीं व्यक्तिगत रूप से लोगों में नाराजगी है तो कहीं मुद्दे हावी हैं। ऐसे में नए लोगों पर भी विचार करना होगा। भले ही ऐसे लोग जो पार्टी में काफी दिनों से काम कर रहे हों या फिर दूसरे दलों से आए दिग्गज हों।पूरे चुनाव की मॉनीटरिंग करेगी टीम
यानी बैठक में यह साफ हो गया है कि विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में टिकट काटे जा सकते हैं। इसके अलावा सबसे बड़ा इशारा संगठन स्तर पर किया गया। कई पदाधिकारी केवल कठपुतली बने हैं। ऐसे में यह साफ किया गया कि ऊपर से आई टीम ही पूरे चुनाव की मॉनीटरिंग करेगी। एक तरह से यह चुनाव का आगाज हो गया है और कहा दिया है कि अब कमान हाईकमान उठाएगा।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में विधानसभा की कुल 136 सीटें
दरअसल, पिछले दो चुनावों के परिणाम भले ही भाजपा के पक्ष में आए हों पर चुनौतियां लगातार बढ़ी हैं। खास तौर से पश्चिमी उप्र में भाजपा को इस समय ज्यादा फोकस करना पड़ रहा है। यही कारण है कि चिंतन शिविर के लिए मथुरा को चुना गया जिसे पश्चिमी उप्र का द्वार कहा जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में विधानसभा की कुल 136 सीटें हैं। वर्ष 2017 में भाजपा इनमें से मात्र 27 पर चुनाव हारी थी। राष्ट्रीय लोकदल ने अकेले 277 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल एक सीट जीत पाई थी।
वर्ष 2022 के चुनाव में वेस्ट यूपी में समीकरण गड़बड़ाए। भाजपा ने पश्चिमी यूपी की 136 सीटों में से 93 सीटों पर जीत दर्ज की। 2017 (109 सीटें) के मुकाबले पार्टी को करीब 16 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। सपा ने बढ़त बनाई और अकेले 35 सीटें जीतने में सफल रही।
रालोद भी एक से बढ़कर आठ सीटों पर पहुंची
उसके साथ मिलकर लड़ने वाले रालोद ने भी एक से बढ़कर आठ सीटों पर छलांग लगा दी। बसपा और कांग्रेस का तो इस क्षेत्र में खाता भी नहीं खुल पाया। वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के टिकट काटे थे।चिंता का विषय बने लोकसभा चुनाव
नुकसान के बावजूद पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर जैसे जिलों में क्लीन स्वीप करते हुए विपक्षी गठबंधन को पैर पसारने का मौका नहीं दिया था। बावजूद इसके लोकसभा 2024 के परिणाम ने भाजपा को सकते में डाल दिया।
भाजपा ने वेस्ट यूपी की 29 में से कुल 14 सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि, 2019 में उसने 19 सीटें जीतीं थी। सपा चार सीटों से छलांग लगाकर सीधे 11 पर पहुंच गई और पूरे प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। हालांकि लोकसभा चुनाव से ही रालोद भाजपा के साथ है और पार्टी का मानना है कि उसका सकारात्मक प्रभाव इस विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा।
दलित वोटरों पर विशेष फोकस
हाल ही में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के बीच हुए नए गठबंधन को लेकर भी भाजपा आलाकमान मंथन कर रहा है। इस शिविर में खास तौर पर दलित वोटर पर चर्चा हुई। चूंकि अखिलेश यादव ने पीडीए में डी का अर्थ दमदार दलित बताया है वह भी आगरा में।
ऐसे में भाजपा इसकी काट ढूंढ रही है। चूंकि मायावती भी इस बार और मजबूती से चुनावी मैदान में उतरने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में चंद्रशेखर के गठबंधन और बसपा के बीच से निकालकर दलितों को ज्यादा से ज्यादा कैसे भाजपा से जोड़ा जाए, इस पर भी मंथन हुआ।
पहली तैयारी...पहला गढ़ जीतो
मथुरा में बैठक कर भाजपा ने अपनी टीम को ...पहली तैयारी पहला गढ़ जीतो... का संदेश देकर की है। व्यापक भौगोलिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से पश्चिमी उप्र में 136 विधानसभा सीटें आती हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांगठनिक ढांचे के अनुसार इसे छह अलग-अलग क्षेत्रों (प्रांतों) में बांटा है।
इसमें पश्चिम क्षेत्र में कुल 71 विधानसभा सीटें रखी गई हैं। इनमें खास तौर से पश्चिमी यूपी के बिल्कुल ऊपरी हिस्से सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा के कोर बेल्ट को मिलाकर 58 विधानसभा सीटें बनती हैं। भाजपा ने इस बैठक में तत्काल इन सभी पर पूरी ताकत लगाकर नया ब्लूप्रिंट तैयार करने पर मंथन किया।
