{"_id":"68871f5c8496e5280d0f1e8b","slug":"video-of-two-youths-being-brutally-beaten-up-in-bulandshahr-goes-viral-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में दबंगई: बेरहमी से दो युवकों को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में दबंगई: बेरहमी से दो युवकों को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस; वीडियो वायरल
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार
बुलंदशहर के भावदा गेट में दो युवकों की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जंक्शन चौकी पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू की।
दबंगों ने दो युवकों को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
खुर्जा जंक्शन मार्ग स्थित भादवां गांव के बाहर दो युवकों को डंडे से पीटने की वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों ही पक्ष किसी अन्य गांव के हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
सोशल मीडिया पर एक मिनट 18 सेकेंड की एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया कि कुछ युवक बेरहमी से डंडे से युवक को पीट रहे हैं। पीटते-पीटते उसको जमीन पर गिरा देते हैं। वहीं, दूसरा युवक आता है और उसको भी पीटना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की गई है। इसमें किसी पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। गांव भादवा में पुलिस टीम को भेजा गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।