सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna Flood Delhi: Flood halted government work, affected development projects

Yamuna Flood Delhi : बाढ़ ने रोके सरकारी कामकाज, विकास परियोजनाओं पर असर; बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर भी बाधित

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 02:16 AM IST
सार

परिवहन विभाग की बुराड़ी अथाॅरिटी में पानी भरने से कामकाज बंद कर दिया गया है। विभाग की ओर से नोटिस जारी कर रविवार तक काम बंद रहने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Yamuna Flood Delhi: Flood halted government work, affected development projects
मयूर विहार यमुना खादर इलाके के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों और कुत्तो को निकालते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यमुना में बाढ़ के कारण सरकारी कामकाज और विकास से जुड़ी परियोजनाएं प्रभावित हो गईं हैं। परिवहन विभाग की बुराड़ी अथाॅरिटी में पानी भरने से कामकाज बंद कर दिया गया है। विभाग की ओर से नोटिस जारी कर रविवार तक काम बंद रहने की जानकारी दी गई है। वहीं, यमुना का जलस्तर बढ़ने से बारापुला फेज-तीन एलिवेटेड कॉरिडोर का भी काम रुक गया है।

Trending Videos


मेट्रो की ब्लू लाइन के यमुना बैंक स्टेशन के आसपास पानी भरने से स्टेशन से यात्रियों का निकलना और प्रवेश करना मुश्किल भरा हो गया है। दिल्ली मेट्रो की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों पर विचार करने के लिए कहा गया है। हालांकि, ट्रेनों की आवाजाही में कोई समस्या नहीं है। इधर, पानी भरने से बुराड़ी अथॉरिटी के बंद होने से वाहनों की फिटनेस जांच बंद हो गई है। ऑटो चालकों के कई संगठनों ने फिटनेस जांच में देरी पर लगने वाले जुर्माने को माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जुर्माना पहले दिन 500 रुपये और प्रतिदिन के 20 रुपये के हिसाब से लगाया जाता है। ऑटो टैक्सी चालकों का कहना है कि परिवहन विभाग ने स्वयं अथॉरिटी बंद की है इसलिए इस दौरान देरी होने पर जुर्माने को माफ किया जाए। दिल्ली में करीब एक लाख तिपहिया और करीब 50 हजार विभिन्न श्रेणियों की टैक्सियां हैं जिनकी फिटनेस बुराड़ी अथॉरिटी में की जाती है। प्रतिदिन करीब 250 तिपहिया और टैक्सियों की फिटनेस होती है।परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जुर्माना माफ करने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।

यमुना के किनारों के विकास कार्य भी प्रभावित
बाढ़ से यमुना के किनारों पर किए गए विकास कार्यों पर भी असर पड़ा है। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान यमुना किनारे असिता ईस्ट पार्क बनाया गया। करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक लागत से यह बनकर तैयार हुआ है। इसी पार्क से हाट एयर बैलून भी उड़ाने की तैयारी थी। अब पानी कम होने के बाद पार्क को पहले संवारा जाएगा। इस पार्क में चार हजार से अधिक पेड़, पौधे व अलग-अलग प्रजातियों के फूल आदि भी लगे हैं। इसी तरह बांस थीम पार्क बांसेरा में भी यमुना का पानी पहुंच गया है। 25 हजार से अधिक विशेष किस्म के बांस के पौधे यहां पर लगे हुए हैं।

कश्मीरी गेट पर भी स्थिति बिगड़ी
कश्मीरी गेट के आसपास पानी भरने से बसों की आवाजाही प्रभावित है। मुख्य सड़क पर भी पानी भरा है। इससे पंजाब, उत्तराखंड और स्थानीय बसों का आवागमन में दिक्कत हो रही है। साथ ही, यात्रियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed