{"_id":"62e8094076b8b953453027f9","slug":"yasin-malik-ends-hunger-strike-in-tihar-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yasin Malik: तिहाड़ में बंद यासीन मलिक ने भूख हड़ताल खत्म की, विभिन्न मांगों को लेकर छोड़ा था खाना-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yasin Malik: तिहाड़ में बंद यासीन मलिक ने भूख हड़ताल खत्म की, विभिन्न मांगों को लेकर छोड़ा था खाना-पानी
Mon, 01 Aug 2022 10:41 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:41 PM IST
सार
अपने खिलाफ मामलों की सही तरीके से जांच की मांग को लेकर यासीन मलिक तिहाड़ में 22 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठा था। जेल प्रशासन लगातार उससे भूख हड़ताल खत्म करने के लिए कह रहा था, लेकिन वह भूख हड़ताल समाप्त करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
यासीन मलिक
- फोटो : एएनआई-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिहाड़ जेल में बंद प्रतिबंधित आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के चीफ यासीन मलिक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। जेल प्रशासन लगातार उसे भूख हड़ताल खत्म करने के लिए कह रहा था। सोमवार शाम उसने कहा कि वह अभी दो महीने के लिए भूख हड़ताल खत्म कर रहा है।
विज्ञापन
जेल महानिदेशक ने उसे सूचित किया था कि उसकी मांगों से संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। एजेंसियों की ओर से जवाब आने पर उसे इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
अपने खिलाफ चल रहे मामलों की सही तरीके से जांच की मांग को लेकर यासीन मलिक तिहाड़ में 22 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठा था। जेल प्रशासन लगातार उससे भूख हड़ताल खत्म करने के लिए कह रहा था, लेकिन वह भूख हड़ताल समाप्त करने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
बाद में 24 जुलाई से उसे आइवी फ्लूड की डोज दी जाने लगी, ताकि उसके शरीर में पानी की कमी नहीं रहे। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दो दिन भर्ती रहने के बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।