{"_id":"69f325ff7bf9ddd5a4060863","slug":"cloudy-with-strong-winds-and-chances-of-rain-in-delhi-ncr-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर का बदला मौसम: तेज हवाओं के साथ छाए बादल, कई जगह झमाझम बारिश, ओले भी गिरे; गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर का बदला मौसम: तेज हवाओं के साथ छाए बादल, कई जगह झमाझम बारिश, ओले भी गिरे; गर्मी से मिली राहत
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और काले बादलों के बीच कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिनभर बादल, गर्जना और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। कई इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर गर्जना के साथ हल्की बारिश, बिजली चमकने और तेज हवा चलने का अनुमान जताया गया है।
Trending Videos
पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे दिल्ली के लोगों को राहत मिली है। बुधवार को रात से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में चल रही तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने ने पारे को नीचे गिराना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों को झुलसाती गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है। ऐसे में सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा, तेज हवा और बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। हल्की बूंदाबांदी से धूल भरी आंधी से मिली लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई इलाकों में गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि
दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक बदला है। कई जगहों पर शाम के समय तेज धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश और ओले गिरे। नोएडा, गाजियाबाद सहित इंदिरा पुरम में ओले गिरे।
दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक बदला है। कई जगहों पर शाम के समय तेज धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश और ओले गिरे। नोएडा, गाजियाबाद सहित इंदिरा पुरम में ओले गिरे।
