{"_id":"69f32ef2bd0e040fe90741e0","slug":"delivery-agent-dies-after-falling-from-flyover-after-being-hit-by-car-in-delhi-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा डिलीवरी एजेंट, अस्पताल में मौत; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा डिलीवरी एजेंट, अस्पताल में मौत; चालक फरार
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डाबड़ी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर लगने से फूड डिलीवरी एजेंट राजकुमार नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण पश्चिम दिल्ली में गुरुवार सुबह एक फूड डिलीवरी एजेंट की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उसकी स्कूटर को कथित तौर पर एक कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद वह डाबड़ी फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार सुबह 7:35 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि पंखा रोड स्थित डाबड़ी फ्लाईओवर से एक व्यक्ति नीचे गिर गया है और उसे तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फ्लाईओवर पर एक क्षतिग्रस्त स्कूटर और कार मिली। स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल था, जिसे एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। वह दिल्ली में एक निजी फूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था। हादसे में शामिल कार का दिल्ली नंबर है और वह डाबड़ी निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है और फरार चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
