फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Court Seeks Status Report from Joint CP on Two Dogs Missing from Airport in Delhi

Delhi: एयरपोर्ट से लापता हुए दो कुत्तों पर कोर्ट ने ज्वाइंट सीपी से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, उठाए गंभीर सवाल

Tue, 05 May 2026 03:28 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 May 2026 03:28 AM IST
सार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गायब हुए दो कुत्तों कद्दू और ब्राउनी के मामले में पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रणव जोशी ने दिल्ली पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
Court Seeks Status Report from Joint CP on Two Dogs Missing from Airport  in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गायब हुए दो कुत्तों कद्दू और ब्राउनी के मामले में पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रणव जोशी ने दिल्ली पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


अदालत ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लापरवाह बताते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रांसपोर्ट रेंज) को दोनों घटनाओं की नए सिरे से विस्तृत जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 11 मई को होगी। 
विज्ञापन


अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस ने यह जानने का कोई गंभीर प्रयास नहीं किया कि दोनों कुत्ते जीवित हैं या नहीं और उन्हें कहां ले जाया गया। कोर्ट ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए समग्र जांच नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के समक्ष पेश स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया कि टर्मिनल-3 के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति एक कुत्ते को बहलाकर वाहन में ले जाता दिखाई दिया है। हालांकि, पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा सकी है कि कुत्तों को आखिर कहां ले जाया गया और उनकी स्थिति क्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed