{"_id":"69db611a8687314e170ea0a4","slug":"fire-breaks-out-in-bushes-near-rajghat-bus-depot-six-fire-tenders-deployed-to-bring-it-under-control-in-delhi-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में लगी आग, छह दमकल गाड़ियां काबू पाने में जुटीं, जान-माल का नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में लगी आग, छह दमकल गाड़ियां काबू पाने में जुटीं, जान-माल का नुकसान नहीं
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में भीषण आग लग गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा हरकत में आई। आग पर काबू पाने के लिए तत्काल छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
लगी भीषण आग
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में भीषण आग लग गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा हरकत में आई। आग पर काबू पाने के लिए तत्काल छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
Trending Videos
दमकलकर्मी आग बुझाने के प्रयासों में लगातार जुटे हुए हैं। आग लगने का सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। यह आग राजघाट बस डिपो के बिल्कुल करीब स्थित सूखी झाड़ियों वाले क्षेत्र में लगी है। आग के कारण आसपास के इलाके में घना धुआँ फैल गया है। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले आग की ऊंची लपटें देखीं और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Fire broke out in the bushes near the Rajghat bus depot in Delhi. Six fire engines were sent to the spot. Efforts are underway to control the fire: Delhi Fire Service pic.twitter.com/JJcJN78dXY
— ANI (@ANI) April 12, 2026
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग को फैलने से रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल, इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह से काबू पाने में अभी कुछ और समय लग सकता है।