{"_id":"69da4c2e16be88a3c00271eb","slug":"police-arrested-couple-with-11-stolen-lockets-in-bawana-in-delhi-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में शातिर दंपती गिरफ्तार: पत्नी भटकाती थी ध्यान, पति झपटता था गहने; पुलिस ने बरामद किए 11 लॉकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में शातिर दंपती गिरफ्तार: पत्नी भटकाती थी ध्यान, पति झपटता था गहने; पुलिस ने बरामद किए 11 लॉकेट
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने झपटमारी करने वाले दंपती मोहम्मद ताहिर और खुशी बीबी को बवाना से गिरफ्तार किया। पत्नी ध्यान भटकाती थी और पति गहने झपटता था। पुलिस ने 11 सोने के लॉकेट और स्कूटी बरामद कर पांच मामलों का खुलासा किया।
गिरफ्तार दंपती
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने झपटमारी करने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपी दंपती की पहचान मोहम्मद ताहिर और खुशी बीबी के रूप में हुई है। पत्नी लोगों का ध्यान भटकाती थी, वहीं पति मौका पाकर उनके गहने झपटकर भाग जाता था। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 सोने के लॉकेट और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
Trending Videos
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि आठ अप्रैल को बवाना थाना पुलिस को बंगाली चौक पर एक महिला से सोने का लॉकेट झपटने की शिकायत मिली। इसके कुछ ही देर बाद पूठखुर्द स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल के पास भी इसी तरह की एक और झपटमारी की घटना सामने आई। पीड़ितों ने बताया कि महिला के साथ मिलकर आरोपी वारदात को अंजाम दिया है। लगातार हो रही वारदातों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय मुखबिरों के जरिए आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की। उसके बाद पुलिस ने दंपती को बवाना से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास दो सोने के लॉकेट बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने इससे पहले शाहबाद डेरी और भलस्वा इलाके में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस ने जेजे कॉलोनी बवाना स्थित आरोपियों के घर पर छापा मारकर नौ और सोने के लॉकेट बरामद किए गए। आरोपियों ने बताया कि दोनों स्कूटी पर सवार होकर शिकार की तलाश करते थे। महिला राहगीरों का ध्यान भटकाती थी, वहीं ताहिर मौका पाकर वारदात को अंजाम दे देता था।