सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Two criminals arrested in robbery case in Delhi Keshavpuram

Delhi Crime: केशवपुरम में लूटपाट गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार; छह मोबाइल और तीन वाहन बरामद

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 21 Apr 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली के केशवपुरम थाना पुलिस ने लूटपाट और झपटमारी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से छह मोबाइल और तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तारी से 12 मामलों का खुलासा हुआ है।

Two criminals arrested in robbery case in Delhi Keshavpuram
केशवपुरम में लूटपाट गैंग का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी दिल्ली के केशवपुरम थाना पुलिस ने जल्द पैसे कमाने के लिए लूटपाट करने वाले एक बदमाश को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान शास्त्री नगर निवासी अनिकेत उर्फ मुकुल और भलस्वा डेयरी निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह मोबाइल फोन और तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 12 मामले सुलझाने का दावा किया है।

Trending Videos


उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 14 अप्रैल को केशवपुरम थाना पुलिस को मोबाइल फोन झपटने की सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि बाइक से आए दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के जरिए पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे और निशानदेही पर छह चोरी और झपटे गए मोबाइल फोन, दो चोरी की स्कूटी और एक चोरी की बाइक बरामद की गई।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि जल्द पैसे कमाने के लिए वे वारदात को अंजाम देते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए पहले दोपहिया वाहन चोरी करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिकेत उर्फ मुकुल पर पहले से झपटमारी, लूटपाट, आर्म्स एक्ट और चोरी के सात मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed