सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Umar Khalid and Sharjeel Imam suffer major setback from Supreme Court CM welcomes the decision in Delhi

Delhi: उमर खालिद और शरजील इमाम को 'सुप्रीम' झटका, सीएम ने फैसले का किया स्वागत, बोलीं-मिलनी चाहिए कड़ी सजा

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
सार

सुप्रीम कोर्ट के 2020 दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। 

Umar Khalid and Sharjeel Imam suffer major setback from Supreme Court CM welcomes the decision in Delhi
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली को दंगों की आग में झोंकने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और ऐसे लोगों का समर्थन करने वालों को भी कड़ा संदेश जाना चाहिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट के इन्कार के फैसले का स्वागत करते हुए यह बात कही।

Trending Videos


सुप्रीम कोर्ट के 2020 दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला न्याय और कानून के प्रति लोगों के भरोसे को मजबूत करता है। ऐसे लोग जिन्होंने दिल्ली को दंगों की आग में धकेला, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिन राजनीतिक दलों और नेताओं ने ऐसे दंगाइयों का सहयोग किया, उन्हें भी यह समझना चाहिए कि वे भी इस अपराध के भागीदार हैं और उनके लिए भी यह एक कड़ा संदेश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020 के दंगों में दिल्ली ने निर्दोष लोगों की जान जाने, संपत्ति के नुकसान और सामाजिक ताने-बाने को टूटते हुए देखा है। ऐसे मामलों में सख्ती जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी शहर को हिंसा की ओर ले जाने की हिम्मत न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्रियों ने भी फैसले का स्वागत किया
कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से यह बात साफ होती है कि दिल्ली के दंगे कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का नतीजा थी। कोर्ट का फैसला एक बार फिर साबित करता है कि दिल्ली के लोगों के खिलाफ जानबूझकर साजिश रची गई थी और ऐसे मामलों में सख्ती जरूरी है। गृह विभाग मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश देश के खिलाफ काम करने वालों के लिए एक मिसाल बनेगा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि दंगाइयों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed