फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   BJP alleges presence of Mumbai serial blasts accused in Shiv Sena (UBT) rally, slams Uddhav

Politics: ‘शिवसेना-यूबीटी की रैली में दिखा मुंबई बम धमाके का आरोपी’, भाजपा ने लगाए आरोप; उद्धव पर साधा निशाना

Thu, 09 May 2024 09:38 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 09 May 2024 09:38 PM IST
सार

Politics: भाजपा ने आरोप लगाया है कि मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी इकबाल मूसा को शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर की एक रैली के दौरान देखा गया है। कीर्तिकर ने इस आरोप का खंडन किया है। 

विज्ञापन
BJP alleges presence of Mumbai serial blasts accused in Shiv Sena (UBT) rally, slams Uddhav
शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। अब भाजपा ने आरोप लगाया है कि 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी इकबाल मूसा उर्फ बाबा चौहान को शिवसेना-यूबीटी की एक रैली के दौरान देखा गया है। भाजपा का कहना है कि इकबाल मूसा को शिवसेना-यूबीटी प्रत्याशी अमोल कीर्तिकर की चुनावी रैली में देखा गया। उधर मूसा और अमोल कीर्तिकर ने इन आरोपों का खंडन किया है। दोनों का कहना है कि वे एक-दूसरे को नहीं जानते। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने लगाया आरोप 
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने इसे लेकर उद्धव ठाकरे को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि ठाकरे को शर्म आनी चाहिए कि मुंबई धमाकों के आरोपी शिवसेना-यूबीटी के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि बालासाहेब ठाकरे की आत्मा कैसा महसूस कर रही होगी? बावनकुले ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने 1993 धमाकों के बाद मुंबई की रक्षा की थी। उन्होंने आरोप लगाया 'जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब याकूब मेमन की कब्र को सजाया गया था। उस दौरान औरंगजेब और टीपू सुल्तान का महिमामंडन करने की भी कोशिश की गई थी।' 

विज्ञापन

अमोल कीर्तिकर और इकबाल मूसा ने किया दावे का खंडन
उधर शिवसेना-यूबीटी प्रत्याशी अमोल कीर्तिकर ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से मूसा को नहीं जानते और अगर उनकी रैली में मुंबई बम धमाकों का आरोपी दिखता है, तो यह राज्य गृह विभाग की जिम्मेदारी है कि आरोपी को रैली से हटाया जाए। उधर इकबाल मूसा ने भी दावा किया है कि वह रैली का हिस्सा बनने नहीं बल्कि एक स्थानीय पार्षद से मुलाकात के लिए आए थे और वह अमोल कीर्तिकर को नहीं जानते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed