फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan gauri spratt married at their home in intimate ceremony celebs attended ceremony

Aamir-Gauri: आमिर की शादी से सामने आई पहली तस्वीर, जमीन पर बैठा दिखा कपल; बेटे के साथ नजर आईं तीसरी पत्नी गौरी

Sun, 05 Jul 2026 02:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 05 Jul 2026 02:53 PM IST
सार

Aamir Khan Weds Gauri Spratt: आमिर खान ने अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से आज शादी कर ली है। दोनों की शादी में कम ही लोग शामिल हुए। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। 

विज्ञापन
Aamir Khan gauri spratt married at their home in intimate ceremony celebs attended ceremony
आमिर खान गौरी की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमिर खान और गौरी स्प्रैट आधिकारिक तौर पर एक दूसरे के हो गए हैं। आज पांच जुलाई को दोनों ने घर पर रजिस्टर मैरिज की है। शादी समारोह में कम ही लोग शामिल हुए हैं। शादी की तैयारियां कई दिनों से की जा रही थीं। दोनों की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan Family Tree: आमिर के कितने बहन-भाई? दो पत्नियों से हैं तीन बच्चे; अदिति राव हैदरी से भी गहरा रिश्ता
विज्ञापन

Aamir Khan gauri spratt married at their home in intimate ceremony celebs attended ceremony
आमिर की शादी की पहली तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
आमिर ने की रजिस्टर मैरिज
आमिर खान की तीसरी शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें आमिर और गौरी जमीन पर बैठकर रजिस्टर्ड मैरिज करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच में आमिर की तीसरी पत्नी गौरी का बेटा भी मौजूद है। वहीं आमिर की बाईं तरफ उनका बेटा आजाद नजर आ रहा है। आजाद के पीछे मां जीनत बैठी हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Gauri Spratt: कारोबारी हैं आमिर खान की नई दुल्हनिया, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं गौरी स्प्रैट?

Aamir Khan gauri spratt married at their home in intimate ceremony celebs attended ceremony
गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में शामिल हुए मेहमान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट की शादी में उनके दोस्त इरफान पठान, मुकेश अंबानी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक राज ठाकरे, बेटी आयरा खान, बेटे जुनैद खान और परिवार के लोगों समेत लगभग 150 लोग शामिल हुए हैं। आमिर के घर पर जब मेहमान पहुंच रहे थे, तब बारिश हो रही थी। 

यह खबर भी पढ़ें: 
कितनी है आमिर खान की कुल संपत्ति? मुंबई से लेकर अमेरिका तक फैला है मिस्टर परफेक्शनिस्ट का साम्राज्य

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




मुकेश अंबानी
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




जुनैद खान
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




आयरा खान और नूपुर शेखरे
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




राज ठाकरे
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)




 
विज्ञापन

Aamir Khan gauri spratt married at their home in intimate ceremony celebs attended ceremony
गौरी स्प्रैट - फोटो : एक्स
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर हैं। वह तलाकशुदा हैं। उनकी पिछली शादी से एक आठ साल का बेटा है। आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। आमिर के मुताबिक वह गौरी स्प्रैट को 25 वर्षों से जानते हैं।

Aamir Khan gauri spratt married at their home in intimate ceremony celebs attended ceremony
किरण राव, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
किरण राव हैं आमिर की दूसरी पत्नी
आमिर खान की दूसरी शादी किरण राव से हुई थी। दोनों फिल्म 'लगान' के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं थीं। किरण राव ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर 28 दिसंबर 2005 को आमिर खान से शादी की थी। साल 2011 में कपल ने अपने बेटे आजाद खान का स्वागत किया था। साल 2021 में दोनों ने तलाक लिया। अब दोनों साथ मिलकर बेटे की परवरिश करते हैं।

Aamir Khan gauri spratt married at their home in intimate ceremony celebs attended ceremony
आमिर खान और रीना खान - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई आमिर की पहली शादी?
रीना दत्ता आमिर खान की पहली पत्नी थीं। आमिर खान जब 20 साल के थे तब रीना से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों का रिश्ता शुरू हुआ। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर घर वाले इसके खिलाफ थे। दोनों ने छिपकर 1986 में कोर्ट मैरिज की। आमिर और रीना ने साल 1993 में जुनैद खान का स्वागत किया। उन्होंने 1997 में आयरा खान का स्वागत किया। परिवार को वक्त ना दे पाने की वजह से 2001 में रीना आमिर को छोड़कर चली गईं। साल 2002 में दोनों का तलाक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed