फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Gauri Spratt wedding: Couple will have registered marriage at home actor want to keep it very basic

सादगी के साथ गौरी संग रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान; कब और कहां होगी मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तीसरी शादी?

Sat, 20 Jun 2026 02:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Jun 2026 02:20 PM IST
सार

Aamir Khan-Gauri Wedding: आमिर खान इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। वे तीसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं। वे गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अगले महीने शादी रचाने वाले हैं। कब और कहां होंगे फंक्शन? कैसा होगा आयोजन? जानिए

विज्ञापन
Aamir Khan Gauri Spratt wedding: Couple will have registered marriage at home actor want to keep it very basic
आमिर खान-गौरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

61 की उम्र में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट तीसरी शादी करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की पुष्टि करते हुए कुछ डिटेल्स साझा की हैं। आमिर खान 05 जुलाई, 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचाने वाले हैं। शादी के फंक्शन कहां होंगे? इसे लेकर उन्होंने बात की।

विज्ञापन

Aamir Khan Gauri Spratt wedding: Couple will have registered marriage at home actor want to keep it very basic
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

आलीशान अंदाज में नहीं करेंगे शादी
आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी के साथ जिंदगी का नया अध्याय करने को लेकर बहुत खुश हैं। हालांकि, यह शादी वह बहुत धूमधाम से नहीं कर रहे, बल्कि बेहद सादगी के साथ करने वाले हैं। गौरी स्प्रैट के साथ उनकी शादी एक निजी समारोह होगी। 'डेक्कन क्रॉनिकल' से बात करते हुए आमिर खान ने गौरी से शादी की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि शादी किसी आलीशान समारोह के बजाय बहुत सादगी से होगी।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज
आमिर खान ने कहा कि वे घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। एक्टर के मुताबिक, 'यह घर पर होने वाली एक बहुत ही साधारण रजिस्टर्ड शादी होगी। इसमें सिर्फ दोनों परिवार और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे। हम दोनों इसे बहुत ही सादा रखना चाहते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan Gauri Spratt wedding: Couple will have registered marriage at home actor want to keep it very basic
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी प्राथमिकता नहीं, लेकिन...
बता दें कि आमिर खान की शादी से जुड़ी यह जानकारी तब सामने आई है, जब कुछ हफ्ते पहले ही एक्टर ने 'वैरायटी इंडिया' को अपनी शादी की योजना की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा, 'शादी की खबर सच है। यह 5 जुलाई को है'। आमिर खान ने यह भी माना कि शादी उनकी पहली प्राथमिकता नहीं थी। उन्होंने बाद में कहा, 'लेकिन अब हम दोनों को लगता है कि हम अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं'।

विज्ञापन

Aamir Khan Gauri Spratt wedding: Couple will have registered marriage at home actor want to keep it very basic
गौरी स्प्रैट और आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी की तैयारियों के लिए लिया ब्रेक?
बेहद शादी सादगी से कर रहे हैं, मगर इसके लिए वे तैयारियों में जुट गए हैं। आमिर और गौरी की शादी में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने काम से ब्रेक लिया है, ताकि वे शादी की तैयारियों पर ध्यान दे सकें। शादी के बाद, आमिर के फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स 2' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 

60वें जन्मदिन पर कंफर्म किया था रिलेशन
बता दें कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था। आमिर खान इससे पहले दो शादियां कर चुके हैं। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई और दूसरी शादी किरण राव से हुई। हालांकि, रीना और किरण से आमिर का तलाक हो चुका है। आमिर खान और रीना के दो बच्चे- जुनैद खान और आयरा हैं। वहीं, किरण राव और आमिर खान के बेटे का नाम आजाद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed