Viral Video: आमिर खान ने छुए सुपरस्टार रजनीकांत के पैर, 'कुली' के ट्रेलर लॉन्च का वीडियो वायरल
Aamir Khan Touches Rajinikanth Feet: 2 अगस्त को रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म कूली का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस दौरान परफेक्शनिस्ट आमिर खान के एक जेस्चर ने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म में आमिर कर रहे कैमियो
फिल्म 'कुली' में आमिर खान एक कैमियो कर रहे हैं, जबकि रजनीकांत इस गैंगस्टर ड्रामा में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन किया है लोकेश कनागराज ने, जिनके साथ आमिर एक और बड़ी फिल्म भी करने जा रहे हैं। इस मौके पर आमिर का रजनीकांत के प्रति आदरभाव साफ तौर पर नजर आ रहा था। इवेंट के दौरान का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
Can’t keep calm when Mr. Perfectionist Aamir Khan walks in with full swag!😎 #CoolieUnleashed ✨@rajinikanth @Dir_Lokesh @anirudhofficial #AamirKhan @iamnagarjuna @nimmaupendra #SathyaRaj #SoubinShahir @shrutihaasan #Coolie #CoolieFromAug14 pic.twitter.com/DFv306PuI9
विज्ञापन विज्ञापन— Sun Pictures (@sunpictures) August 2, 2025
रजनीकांत के लिए बिना स्क्रिप्ट सुने हामी भर दी
जूम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया कि उन्हें जब लोकेश कनागराज ने 'कुली' में कैमियो करने का ऑफर दिया, तो उन्होंने बिना एक भी शब्द स्क्रिप्ट सुने ही तुरंत हामी भर दी। उन्होंने कहा, 'यह रजनी सर की फिल्म है, इसमें कुछ भी करने को तैयार हूं।' पैपराजी पेज 'ताहिर जासूस' ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
ये खबर भी पढ़ें: Box Office: 'महावतार नरसिम्हा' की लंबी छलांग, 'सन ऑफ सरदार 2'-'धड़क 2' पड़ीं बेजान; जानें 'सैयारा' का भी हाल
लोकेश के साथ एक और फिल्म जल्द
आमिर ने एक इंटरव्यू में ये भी कन्फर्म किया कि वो लोकेश कनागराज के साथ एक पूरी फिल्म करने जा रहे हैं, जो ‘कायथी’ के बाद शुरू होगी। उन्होंने बताया कि ये प्रोजेक्ट अगले साल के दूसरे भाग में फ्लोर पर जाएगा। इसका मतलब है कि आमिर दक्षिण भारतीय सिनेमा के सफल निर्देशकों के साथ अपना कनेक्शन और मजबूत कर रहे हैं।
‘कुली’ की स्टारकास्ट
‘कुली’ में रजनीकांत और आमिर के अलावा नागार्जुन, सत्यराज, उपेंद्र, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को तमिल, हिंदी, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।