फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ctor sanjay dutt remember his father sunil dutt on his 21st death anniversary and posted photos

सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर भावुक हुए संजय दत्त, पुरानी तस्वीरें साझा कर लिखा - 'मेरे जीवन में हमेशा एक...'

Tue, 26 May 2026 10:26 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 26 May 2026 10:26 AM IST
सार

Sanjay Dutt On Father Sunil Dutt:  संजय दत्त ने अपने पिता दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त की 21वीं पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने सुनील दत्त के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। 

विज्ञापन
ctor sanjay dutt remember his father sunil dutt on his 21st death anniversary and posted photos
संजय दत्त पिता सुनील दत्त के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम -@duttsanjay

विस्तार

अभिनेता संजय दत्त अपने जीवन के उतार-चढ़ाव के बाद अपने परिवार के बेहद करीब रहे हैं। हाल ही में अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त की 21वीं पुण्यतिथि पर संजय ने उनसे जुड़ी यादें ताजा कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए पिता को याद किया। 
विज्ञापन


पिता के साथ पुरानी तस्वीरें साझा कीं
संजय दत्त अपने पिता के काफी करीब रहे हैं। एक्टर के हर बुरे वक्त में सुनील दत्त उनके साथ मजबूती से खड़े रहे थे। पिता की पुण्यतिथि के मौके पर संजय ने कुछ पुरानी पारिवारिक तस्वीरें साझा कीं। इसमें से एक में जहां वो बचपन में अपने पिता की गोद में बैठे नजर आए। वहीं एक अन्य तस्वीर में वो बहनों प्रिया-नम्रता दत्त और पिता के साथ खड़े हैं। ये ब्लैक एंड वाइट फोटोज संजय के जवानी के दिनों की याद दिलाती हैं।
विज्ञापन



फोटो के साथ लिखा भावुक कैप्शन

अभिनेता संजय दत्त ने इन तस्वीरों के साथ एक भावुक कैप्शन लिखा। एक्टर ने लिखा, 'पापा, मैं आपको हमेशा याद करता रहूंगा और आपसे बहुत प्यार करता हूं। आप मेरे जीवन में हमेशा से एक मजबूत स्तंभ रहे हैं। आपके जैसा पिता पाकर मैं खुद को खुशनसीब महसूस करता हूं।'
बता दें, अभिनेता सुनील दत्त का निधन 25 मई 2005 में 75 वर्ष की उम्र में हुआ था। उन्हें नींद में ही दिल का दौरा पड़ा था। उनकी पत्नी यानी संजय की मां नरगिस कई साल पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)


आखिरी फिल्म भी बेटे संजय के साथ
सुनील दत्त का हिंदी सिनेमा में एक अलग मुकाम रहा है। उन्होंने बॉलीवुड को 'एक ही रास्ता' और 'मदर इंडिया' जैसी सफल फिल्में दी हैं। इसके अलावा 'सुजाता', 'गुमराह', 'हमराज', 'पड़ोसन' और 'हीरा' जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग के लिए आज भी दर्शक उन्हें याद करते हैं। एक सफल करियर के बाद सुनील आखिरी बार बेटे संजय दत्त के साथ ही पर्दे पर दिखाई दिए थे। उन्होंने 2003 में रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में उनके पिता का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed