फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress priyanka chopra shares post of sleepy daughter and celebrates freedom

Priyanka Chopra: बेटी मालती की इस हरकत पर अभिनेत्री ने मनाया आजादी का जश्न, जानें किस बात पर प्रियंका हुईं खुश

Wed, 26 Mar 2025 11:10 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 26 Mar 2025 11:10 AM IST
सार

Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बेटी की इस हरकत पर बेहद खुश हुईं। उन्होंने कहा की उन्हें आजादी मिल गई। आखिर क्या है एक्ट्रेस की आजादी के पीछे की वजह?

विज्ञापन
Actress priyanka chopra shares post of sleepy daughter and celebrates freedom
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी से जुड़े पलों को शेयर करती रहती रहती हैं। इस बार अभिनेत्री ने अपनी बेटी से संबंधित एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह आजादी मनाने की बात कह रही हैं। आइए जानते हैं क्या है खबर।

विज्ञापन


टॉम एंड जेरी नाचते हुए दिखे
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी मालती का सोते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'जब आपका सुपरएक्टिव बच्चा सोता है।’ इसके साथ अभिनेत्री ने हंसने वाला इमोजी शेयर किया है। इस वीडियो के कुछ सेकेंड बाद टॉम एंड जेरी का नाचते हुए दिखाया गया है और इसके बैकग्राउंड में ‘पंछी बनूं उड़ती फिरूं’ गाना बज रहा है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा ‘आजादी।’ इस मीम वीडियो के जरिए प्रियंका यह संदेश दे रही हैं कि शैतान बच्चों के सो जाने पर मां को कैसे आनंद मिलता है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sonu Nigam सोनू निगम ने कॉन्सर्ट में पत्थर और बोतल फेंकने की घटना से किया इनकार, गायक ने बताया शो का पूरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी से जुड़े पोस्ट पहले भी कर चुकीं हैं शेयर
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। साल 2022 में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मालती है। अपनी तीन साल की बेटी को लेकर इससे पहले भी वह सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर चुकीं हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Madhu Birthday: पहली फिल्म से मिला स्टारडम, पर नहीं मिलीं बड़ी फिल्में, जानें अजय देवगन की इस हीरोइन की कहानी

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'एसएसएमबी 29' में नजर आएंगी, जिसमें वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखेंगी। इसके अलावा प्रियंका के पास ‘द ब्लफ’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ जैसी फिल्में भी हैं, जिसके तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed