सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Sanchita Ugale was Nature Lover obsessed with flowers and lakes beach see her stylish lovely photos

Sanchita Ugale: प्रकृति प्रेमी थीं संचिता; समंदर के प्रति दीवानगी और फूलों का जुनून; तस्वीरों में मिली झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Jun 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Sanchita Ugale Photos: अभिनेत्री संचिता उगले का निधन हो गया है। वे छोटे पर्दे की चर्चित अदाकारा थीं। साथ ही फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने विक्की कौशल की 'छावा' में अहम भूमिका निभाई थी। संचिता प्रकृति प्रेमी थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

Actress Sanchita Ugale was Nature Lover obsessed with flowers and lakes beach see her stylish lovely photos
संचिता उगले - फोटो : Instagram @SanchitaUgale
विज्ञापन

विस्तार

युवा अभिनेत्री संचिता उगले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या की है। संचिता महज 30 वर्ष की थीं। उन्होंने 'कुमकुम भाग्य', 'साजन घर' और 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' जैसे सीरियल्स में काम किया था। संचिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। उनकी पोस्ट और तस्वीरें देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे प्रकृति प्रेमी थीं। देखिए उनकी कुछ तस्वीरें...



संचिता की सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर ही उन्हें करीब डेढ़ लाख लोगो फॉलो कर रहे थे। यहां वे अक्सर तस्वीरें शेयर करती थीं। गौर करने वाली बात ये है कि अधिकांश तस्वीरों में वे फूल थामे दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



अपने पोस्ट के कैप्शन में भी वे फूलों से अपनी मोहब्बत का अक्सर जिक्र करती थीं। एक तस्वीर में उन्होंने लिखा था, 'कोई प्लीज मुझसे इस फूल को दूर ले जाए, क्योंकि मुझे सचमुच उसका जुनून सवार हो गया है'।

विज्ञापन



उनकी तस्वीरों में किसी भी रूप में फूलों और प्रकृति का नजारा देखने को मिलेगा। वे या तो फूलों को किसी ज्वैलरी की तरह पहना करती थीं, बालों में सजाती थीं। या फिर वे फूलों से सजी-संवरी जगह में तस्वीरें क्लिक कराती थीं।



इस तस्वीर में वे बालों में गजरा सजाए नजर आ रही हैं। फूलों की तरह ही उनकी मुस्कान महक रही है।



फूलों की तरह ही, लगता है कि संचिता को समंदर और झीलों की सैर का बहुत शौक था। इंस्टाग्राम पर उपलब्ध उनकी यात्राओं की अधिकांश तस्वीरों में समुद्री नजारे हैं।



संचिता की यह तस्वीर झीलों के शहर उदयपुर की है। 



इस तस्वीर में संचिता को समुद्री नजारों के बीच फूलों के साथ देखा जा सकता है। एक फूल उन्होंने हेयरक्लिप की तरह अपने बालों में अटका रखा है।



प्रकृति के बीच ली गई इस तस्वीर में भी संचिता के हाथ में फूल देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed