फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alpha baby do die do and Welcome to jungle box office collection

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही 'अल्फा' की शुरुआत? 'बेबी डू डाई डू' ने किया निराश; जानें बाकी फिल्मों की कमाई

Sat, 04 Jul 2026 08:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 04 Jul 2026 08:08 AM IST
सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' ने अच्छी शुरुआत की है। वहीं 'बेबी डू डाई डू' ने भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। इन फिल्मों के अलावा 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

विज्ञापन
Alpha baby do die do and Welcome to jungle box office collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'अल्फा' और 'बेबी डू डाई डू' रिलीज हुई हैं। पहले दिन आलिया भट्ट की फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। वहीं हुमा कुरैशी की फिल्म ने काफी निराश किया है। 'वेलकम टू द जंगल' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। आइए जानते हैं शुक्रवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

Alpha baby do die do and Welcome to jungle box office collection
फिल्म 'अल्फा' की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म डबल डिजिट में तो कमाई नहीं कर सकी, फिर भी इसके कलेक्शन को अच्छा माना जा रहा है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने जासूस की भूमिका निभाई है।

Alpha Movie Review: ‘अल्फा’ पर दिखा ‘धुरंधर’ का असर, क्या यशराज ने की स्पाई वर्ल्ड में वापसी? पढ़ें रिव्यू
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Alpha baby do die do and Welcome to jungle box office collection
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
बेबी डू डाई डू
हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली डार्क-कॉमेडी और एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40 लाख रुपये कमाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से इसके पहले दिन का कलेक्शन काफी कम है।
विज्ञापन

Alpha baby do die do and Welcome to jungle box office collection
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
वेलकम टू द जंगल
'वेलकम टू द जंगल’ ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। आठ दिनों में भी इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। फिल्म ने अब तक कुल 97.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और अरशद वारसी जैसे कलाकार हैं।

Alpha baby do die do and Welcome to jungle box office collection
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : X
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने 15वें दिन सिर्फ 75 लाख रुपये कमाए हैं। दूसरे गुरुवार को इसने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 90.15 करोड़ रुपये है। दो हफ्ते बाद भी यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से काफी दूर है।

Alpha baby do die do and Welcome to jungle box office collection
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' - फोटो : सोशल मीडिया
मां इंटी बंगारम
सामंथा स्टारर साउथ फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज के 15वें दिन 0.75 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक  54.70 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने निर्देशित किया है। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु ने जबरदस्त एक्शन सीन्स किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed