सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan Praised Abhishek Bachchan on social media for kalidhar lapata

Amitabh Bachchan: अभिषेक की फिल्म 'कालीधर लापता' की तारीफ में अमिताभ का पोस्ट, लिखा- 'बेटा होने से मेरे..'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 22 Jun 2025 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Amitabh Bachchan Praised Abhishek Bachchan: अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बारे में खास बात लिखी है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Amitabh Bachchan Praised Abhishek Bachchan on social media for kalidhar lapata
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अकसर अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं और उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में एक खूबसूरत पोस्ट की है। पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की इसलिए तारीफ की कि वह न सिर्फ उनके बेटे हैं बल्कि वह एक अभिनेता भी हैं और अपने काम से उन्होंने इज्जत कमाई है।

Trending Videos

बेटे के लिए अमिताभ ने किया पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लाइन से शुरूआत करते हुए लिखा 'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे। अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन के लिए लिखा 'उन्होंने फिल्मों में मुश्किल रोल किया। उन्होंने अभिनय करने की हिम्मत की और पहचान बनाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ ने अपकमिंग फिल्म की तारीफ की
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'कालीधर लापता' को अपना समर्थन दिया। इस फिल्म का ट्रेलर 21 जून को रिलीज हुआ था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा 'अभिषेक के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। आपका अलग-अलग तरह की फिल्मों में अलग-अलग तरह का रोल चुनना और कामयाब होना बहुत अच्छा है। आपको प्यार और आशीर्वाद'।

Amitabh Bachchan Praised Abhishek Bachchan on social media for kalidhar lapata
अभिषेक बच्चन - फोटो : यूट्यूब- फराह खान

कालीधर लापता के बारे में
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म ‘कालीधर लापता’ का शनिवार को ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जिसकी याददाश्त चली गई है। फिल्म एक लापता शख्स की कहानी पर बनी है, जिसका नाम है कालीधर। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कालीधर की तलाश की जा रही है और कालीधर खुशी की तलाश में घर से निकल चुका है। उसकी खोज जारी है। इसके बाद उन्हें एक छोटा दोस्त मिलता है। फिल्म की कहानी इसी के आस-पास घूमती है। 
मधुमिता के निर्देशन में बनी फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed