OTT Release This Week: इस वीक दर्शकों को मिलेगा एक्शन, कॉमेडी और थ्रिल का डोज; रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
OTT Release This Week: अप्रैल का पहला वीक काफी खास रहा। ओटीटी पर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं। दूसरा वीक भी कम दिलचस्प नहीं है। दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी और थ्रिल का रोमांच मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह महीना मनोरंजन के शौकीनों के लिए काफी अच्छा बीत रहा है। सिनेमाघरों में 'डकैत' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों ने दस्तक दी है। वहीं, ओटीटी पर भी 'टोस्टर' और 'मटका किंग' सहित कई फिल्में और सीरीज बीते सप्ताह रिलीज हुईं। इस महीने का दूसरा वीक भी काफी शानदार है। इस बार की ओटीटी लिस्ट में क्या-क्या है खास? जानिए
प्रतिछाया
यह मलयालम पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म इस साल मार्च में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इस वीक से दर्शक इसे देख सकेंगे। इस फिल्म में पावर, राजनीति और बदले की दमदार कहानी दिखाई गई है। 24 अप्रैल से इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
Exclusive: 'एक वक्त था जब ये दर्द सहा नहीं जाता था'; 'धूम 3' फेम सिद्धार्थ निगम ने याद किए संघर्ष के दिन
'24'
अनिल कपूर अभिनीत एक्शन थ्रिलर शो '24' का तीसरा सीजन इस वीक रिलीज होने जा रहा है। इसमें अनिल कपूर एक बार फिर जय सिंह राठौड़ के रोल में नजर आने वाले हैं। इसे दर्शक 24 अप्रैल 2026 से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे। बता दें कि '24' का पहला सीजन 04 अक्तूबर 2013 को टीवी पर आया था। दूसरा सीजन 23 जुलाई 2016 से 9 अक्तूबर 2016 तक प्रसारित हुआ। अब तीसरा सीजन ओटीटी पर आ रहा है।
स्ट्रेंजर थिंग्स- टेल्स फ्रॉम '85'
यह सीरीज भी इस वीक की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। यह 23 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन सीरीज है। अगर आपको एनिमेटेड शो पसंद हैं, तो इसे देख सकते हैं।
एपेक्स
यह एक सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह भी इस वीक रिलीज होगी। इसका निर्देशन बाल्टासर कोरमाकुर ने किया है। इसकी स्क्रिप्ट जेरेमी रॉबिन्स ने लिखी है। वहीं, इसमें चार्लीज थेरॉन, टैरोन एगर्टन और एरिक बाना जैसे सितारे हैं। यह 24 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

कमेंट
कमेंट X