{"_id":"65f2dbc87beaa7ef0d073eed","slug":"anupam-kher-starrer-chhota-bheem-and-the-curse-of-damyaan-teaser-out-directed-by-rajiv-chilaka-2024-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhota Bheem and The Curse of Damyaan: छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान का टीजर रिलीज, इस दिन पर्दे पर होगी रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chhota Bheem and The Curse of Damyaan: छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान का टीजर रिलीज, इस दिन पर्दे पर होगी रिलीज
छोटा भीम टीवी के सबसे फेमस एनिमेशन शोज में से एक है। भारत के लगभग हर घर के बच्चे का ये शो बेहद पसंदीदा है। अब बच्चों का पसंदीदा कैरेक्टर छोटा भीम का मजा बड़े पर्दे पर ले पाएंगे। भीम और उसका गिरोह ढोलकपुर को बचाने के लिए वापस आ गया है। 'छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान' का दिलचस्प टीजर रिलीज हो गया है। आज गुरुवार, 14 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
2 of 5
छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
'छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान' एक लाइव-एक्शन फिल्म है, जो निश्चित रूप से दर्शकों का, खासतौर पर बच्चों का मनोरंजन करेगी। छोटा भीम और उसी गैंग के बिना ढोलकपुर का जिक्र भी नहीं हो सकता है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर को देखने को मिलता कि कैसे भीम का पंसदीदा शहर संकट में है। शहर और वहां के लोगों को दमयान के अभिशाप से बचाने के लिए छोटा भीम अपनी गैंग के साथ सबकी मदद करते दिखाई दिया।
छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दमयान के अभिशाप से शहर को बचाने में छोटा भीम कामयाब हो पाएगा। फिल्म के टीजर में भीम के एक्शन सीन्स भी दिखाए गए हैं। फिल्म में भीम और दमयान के बीच ये आमना-सामना देखना दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होगा। 24 मई 2024 तक 'छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान' पर्दे पर रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता ने फिल्म में गुरू शंभू का किरदार निभाया है। वहीं मकरंद देशपांडे ने फिल्म में स्कंदी की भूमिका निभाई है। राजीव चिलका द्वारा निर्देशित और राजीव चिलका और मेघा चिलका द्वारा निर्मित फिल्म छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान को नीरज विक्रम ने लिखा है।
विज्ञापन
5 of 5
छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान' भरत लक्ष्मीपति के साथ श्रीनिवास चिलकलापुडी द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शकों को खासतौर पर बच्चों का फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।