फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Munmun Dutta: कौन हैं मुनमुन दत्ता? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबाती जी के किरदार से घर-घर में बनी पहचान

Thu, 14 Mar 2024 02:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 14 Mar 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
who is Munmun Dutta aka Babitaji of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress engaged rumours with Raj Anadkat
मुनमुन दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हर किरदार अपने आप में खास है। हर किरदार से दर्शक सीधे तौर पर जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। चाहें फिर वह जेठालाल हो, दयाबेन, बापू जी, अय्यर हो या फिर बबीता जी। शो की बबीता जी इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। वजह है, उनकी सगाई की अफवाहें। बबीता जी का नाम शो के टप्पू यानि एक्टर राज अनादकट से जोड़ा जा रहा है और इतना ही नहीं, दोनों की सगाई की खबरें तक सामने आईं। हालांकि, इन अफवाहों को दोनों ही कलाकारों ने खारिज कर दिया है। चलिए, इस बहाने जान लेते हैं कि शो की बबीताजी आखिर हैं कौन?

who is Munmun Dutta aka Babitaji of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress engaged rumours with Raj Anadkat
मुनमुन दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी का असली नाम मुनमुन दत्ता हैं। उन्हें इस शो के जरिए घर-घर में पहचान मिली है। लेकिन, वे सिर्फ छोटे पर्दे की अभिनेत्री नहीं हैं। इस शो के अलावा वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ विज्ञापन में भी काम कर चुकी हैं। मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ। मुनमुन 'तारक मेहता' शो में फर्राटेदार इंग्लिश बोलती नजर आती हैं। रियल लाइफ में भी उन्होंने अंग्रेजी में मास्टर डिग्री पूरी की है।

who is Munmun Dutta aka Babitaji of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress engaged rumours with Raj Anadkat
मुनमुन दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो साल 2008 में शुरू हुआ था। शुरुआत से ही मुनमुन इस शो से जुड़ी हुई हैं। लेकिन उससे पहले वह दूसरे टीवी सीरियल और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मुनमुन ने साल 2004 में आए टीवी सीरियल 'हम सब बाराती' के जरिए अभिनय की दुनिया में दस्तक दी। 'हम सब बाराती' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद मुनमुन दत्ता ने साल 2005 में अपना फिल्मी डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म थी 'मुम्बई एक्सप्रेस'। मुनमुन इस फिल्म में कमल हासन, मनीषा कोइराला, सौरभ शुक्ला जैसे सितारों के साथ नजर आईं। साल 2006 में मुनमुन दत्ता की हॉलिडे के नाम से फिल्म आई थी। इस फिल्म का निर्देशन पूजा भट्ट ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
who is Munmun Dutta aka Babitaji of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress engaged rumours with Raj Anadkat
मुनमुन दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी के साथ मुनमुन दत्ता बंगाली फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। मुनमुन द लिटिल गॉडेस नाम की फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म साल 2018 में आई थी। हालांकि, इसमें कोई दोराय नहीं कि मुनमुन को पहचान बबीता जी के किरदार से मिली। शो में जेठालाल और उनके बीच की प्यारी बातचीत खूब पसंद की जाती हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह हो चला है कि लोग अब उन्हें मुनमुन नहीं, बल्कि बबीता जी के नाम से पहचानते हैं। सोशल मीडिया पर भी मुनमुन की काफी लोकप्रियता है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 8.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
who is Munmun Dutta aka Babitaji of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah actress engaged rumours with Raj Anadkat
मुनमुन दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

मुनमुन दत्ता का नाम राज अनादकट के साथ जोड़ा जाता रहा है। बीते दिनों अचानक उनकी सगाई की खबरें सामने आने लगीं। अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुनमुन ने इन खबरों को बकवास बताया। वहीं राज की टीम ने भी इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट साझा की। इसमें लिखा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि जो खबरें आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं. वो बिल्कुल फर्जी और निराधार हैं'। बता दें कि राज अनादकट अभिनेत्री मुनमुन दत्ता से 9 वर्ष छोटे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed