सब्सक्राइब करें

15 साल की अभिनेत्री से पहले लीक हो चुका है इन भोजपुरी एक्ट्रेस का MMS; जमकर हुआ था हंगामा, देनी पड़ी थी सफाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 04 Nov 2025 02:20 PM IST
सार

Bhojpuri Actresses MMS Leak: 15 साल की भोजपुरी अभिनेत्री के एमएमएस के वायरल होते ही एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल कट गया है, हालांकि इसे एआई द्वारा तैयार किए जाने का दावा किया गया। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों के साथ ऐसा ही कुछ हो चुका है। 

विज्ञापन
Bhojpuri Actresses MMS Video Was Leaked Akshara Singh Trisha Kar Madhu Shilpi Raj Sambhavna Seth
भोजपुरी अभिनेत्रियां - फोटो : एक्स

भोजपुरी सिनेमा अक्सर अपने गानों, मसालेदार डायलॉग्स और ग्लैमरस अदाकाराओं के लिए सुर्खियों में रहता है, लेकिन कई बार यह इंडस्ट्री ऐसी घटनाओं की वजह से भी चर्चा में आ जाती है, जो इसकी छवि को झटका देती हैं। हाल ही में एक नई भोजपुरी अभिनेत्री का फर्जी MMS वायरल होने की खबर ने फिर से इस मुद्दे को सुर्खियों में ला दिया। जांच में पाया गया कि वीडियो पूरी तरह फेक था और AI तकनीक से तैयार किया गया था। पर यह कोई पहली बार नहीं है- इससे पहले भी कई जानी-मानी भोजपुरी अभिनेत्रियां MMS विवादों का सामना कर चुकी हैं। आइए जानते हैं, किन-किन अदाकाराओं का नाम इस लिस्ट में शामिल है।

Trending Videos
Bhojpuri Actresses MMS Video Was Leaked Akshara Singh Trisha Kar Madhu Shilpi Raj Sambhavna Seth
अक्षरा सिंह - फोटो : एक्स
अक्षरा सिंह
भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह का नाम भी इस तरह के विवाद में आ चुका है। साल 2022 में सोशल मीडिया पर उनका कथित MMS वायरल हुआ था। वीडियो सामने आते ही हंगामा मच गया और कुछ लोगों ने इसे सच मान लिया। हालांकि अक्षरा ने खुलकर सामने आकर कहा था कि यह वीडियो फेक है और उनकी छवि खराब करने के लिए साजिश के तहत बनाया गया है। उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी और कहा था कि जो लोग महिलाओं की इज्जत से खेलते हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उस समय अक्षरा के समर्थन में कई सेलेब्स और फैंस खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actresses MMS Video Was Leaked Akshara Singh Trisha Kar Madhu Shilpi Raj Sambhavna Seth
त्रिशाकर मधु - फोटो : एक्स
त्रिशाकर मधु
त्रिशाकर मधु का MMS वीडियो साल 2021 में लीक हुआ था और उस वक्त सोशल मीडिया पर मानो भूचाल आ गया था। वीडियो वायरल होने के बाद त्रिशाकर ने रोते हुए लाइव आकर कहा था कि उनका प्राइवेट वीडियो किसी करीबी ने लीक किया है। उन्होंने कहा था कि मेरा करियर और जीवन बर्बाद कर दिया गया। यह मामला कई हफ्तों तक मीडिया की सुर्खियों में रहा। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया। इसके बाद त्रिशाकर ने काफी लंबे समय तक पब्लिक अपीयरेंस से दूरी बना ली थी।

यह खबर भी पढ़ें: मुहूर्त शॉट से पहले कार्तिक आर्यन समेत टीम ने की पूजा, 'नागजिला' के सेट से सामने आया वीडियो
Bhojpuri Actresses MMS Video Was Leaked Akshara Singh Trisha Kar Madhu Shilpi Raj Sambhavna Seth
प्रियंका पंडित - फोटो : एक्स
प्रियंका पंडित
त्रिशाकर मधु के कुछ ही दिनों बाद भोजपुरी अभिनेत्री प्रियंका पंडित का भी एक कथित MMS वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया था। लोगों ने दावा किया कि वीडियो में दिख रही महिला प्रियंका हैं। लेकिन जब प्रियंका ने खुद सामने आकर सफाई दी तो उन्होंने कहा, 'वो मैं नहीं हूं, कोई मेरी जैसी दिखने वाली लड़की है।' उन्होंने कहा था कि किसी ने जानबूझकर उनका नाम घसीटा ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके। प्रियंका ने फेक वीडियो बनाने वालों के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Bhojpuri Actresses MMS Video Was Leaked Akshara Singh Trisha Kar Madhu Shilpi Raj Sambhavna Seth
शिल्पी राज - फोटो : एक्स
शिल्पी राज
साल 2022 में शिल्पी राज का भी एक कथित MMS वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड शुरू हो गया। उस वक्त कहा गया कि वीडियो में दिख रही लड़की शिल्पी हैं, लेकिन बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि 'वीडियो में मैं नहीं हूं। लोग मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed