फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   5 thing, which happens before releasing 'bombay velvet'

पढ़िए, 'बॉम्बे वेलवेट' की रिलीज से पहले की 5 खास बातें

Mon, 27 Apr 2015 02:10 PM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
 5 thing, which happens before releasing 'bombay velvet'

15 मई को रिलीज हो रही 'बॉम्बे वेलवेट' पहले से इतनी चर्चा में है कि फिल्म यूनिट इसके प्रमोशन में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। फिल्म के मुख्य किरदार रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहे हैं और अनुष्का शर्मा अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


करण जौहर भी अपने अन्य कामों व्यस्त हैं। यहां तक कि फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप भी फिल्म के प्रमोशन में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। सूत्रों की माने तो अनुराग कश्यप इस फिल्म को लेकर इतने आत्मविश्वास हैं कि उन्हें लगता है फिल्म के प्रमोशन की जरुरत नहीं है।

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट बानी चर्चा का विषय

 5 thing, which happens before releasing 'bombay velvet'

फिल्म की चर्चा का एक कारण इसकी कास्ट भी है। इसमें करण जौहर मुख्य खल अभिनेता के तौर पर दिखेंगे। हाल ही में लॉन्च हुए फिल्म के ट्रेलर में वे प्रभावशाली एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे चमकता सितारा और इस फिल्म की हीरोइन अनुष्का शर्मा के ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली भी नजर आने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो अनुष्‍का के साथ कोहली का फिल्‍म में काम करना दर्शकों को हैरान कर सकता है।

अनुष्का के होंठो में उलझ गई थी फिल्म

 5 thing, which happens before releasing 'bombay velvet'

बॉम्बे वेलवेट पहली बार अनुष्का के होंठो को लेकर चर्चा में आई। कॉफी विद करन के एक शो में उन्होंने खुद ही कहा था कि उनके इन होंठो के लिए यह फिल्म जिम्मेदार है। आपको बता दे कि इस फिल्म की शुरुआत में अनुष्का के होंठ सामान्य थे। लेकिन खबरों की मानें तो इस फिल्म के मेकर्स ने ही अनुष्का को होंठो की सर्जरी का सुझाव दिया था। फिल्म मेकर्स के मुताबिक अनुष्का के होंठ तब पतले और अनआकर्षण थे।

फिल्म में अनुष्का और रणबीर के दस से अधिक किसिंग सीन फिल्माए गए हैं। उसको ध्यान में रखकर अनुष्का ने अपने होंठो का आकार बदलवा लिया। तब अनुष्का के नये होंठो को लेकर बी टाउन में जमकर हो हल्ला भी मचा था। लेकिन इनके इन होंठो से सबसे बड़ी परेशानी बाम्बे वेलवेट के एडिटरों को हुई। दरअसल फिल्म के आधी शूटिंग में अनुष्का के होंठ सामान्य दिख रहे और आधी फिल्म में नये रूप में। अब चुनौती ये थी कि पूरी फिल्म में अनुष्का के होंठो को एक तरह दिखाना था। काफी जदोजहद के बाद इस परेशानी से निपटा गया।

विज्ञापन

अनुष्का के कपड़ों ने भी खूब हंगामा किया

 5 thing, which happens before releasing 'bombay velvet'

यूं तो यह फिल्म 1960 के दशक की है। इसलिए इसमें सभी किरदारों के लुक अनोखे नजर आ रहे हैं। लेकिन फिल्म में एक ऐसा दृश्य भी दिखेगा जिसमें अनुष्का 35 किलो का गाउन पहने नजर आएंगी।

यही नहीं उन्होंने इस फिल्म में कुल 140 से अधिक कपड़े बदले हैं। फिल्म दर्शक अनुष्का को पसंद करते हैं या उनके कपड़ों को ये फिल्म रिलीज होने पर ही पता लगेगा।

खैर ये फिल्म पहले पिछले साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीजिंग डेट बदल कर 28 नवंबर कर दी गई बात तब भी नहीं बनी और अब फिल्म अगले महीने आ रही है।

सेंसर बोर्ड ने उठाई उंगली

 5 thing, which happens before releasing 'bombay velvet'

कुछ दिनों पहले बॉम्बे' शब्द पर आपत्ति जताने वाले सेंसर बोर्ड ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' को हरी झंडी दिखा दी है। जबकि मिहिर जोशी के गाना से 'बॉम्बे' शब्द को बीप किए जाने के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि अनुराग कश्यप को भी उनकी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का नाम बदलना पड़ेगा।

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने कहा है कि फिल्म के नाम को बदलने की जरूरत दिखाई नहीं देती है। निहलानी ने कहा, 'यदि फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है और उस दौर पर बनी है कि जब मुंबई का नाम बॉम्बे था, तो हम इस फिल्म के नाम को तार्किक आधार पर मान सकते हैं। लेकिन आज के समय के लिए 'बॉम्बे' नाम स्वीकार नहीं किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed