फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   7 interesting story of poonam pandey film nasha

सात किस्से पूनम पांडेय की फिल्म 'नशा' के

Thu, 25 Jul 2013 12:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
7 interesting story of poonam pandey film nasha

इस शुक्रवार पूनम पांडेय की फिल्म 'नशा' रिलीज हो रही है। यह फिल्म अपने बनने के साथ ही चर्चाओं में रही है। 26 जुलाई को रिलीज हो रही इस फिल्म से पहले हम आपके लिए इस फिल्म से जुड़े सात रोचक किस्से लेकर आए हैं।

विज्ञापन


*इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूनम पांडेय हैं। फिल्म में शिवम नाम का एक हीरो जरूर है लेकिन फिल्म में ज्यादातर पूनम पांडेय की छायी रहती हैं। मजेदार बात यह है कि फिल्म की आधी शूटिंग बिना हीरो के ही पूरी हो गयी थी।
विज्ञापन


*आधी शूटिंग में ज्यादातर वह हिस्से शूट किए गए जिनमें पूनम पांडेय के अकेले के सीन हैं। बाकी के बचे हुए दृश्य पूनम पांडेय और फिल्म के हीरो शिवम के बीच फिल्माए गए हैं। फिल्म के बहुत कम दृश्य ऐसे हैं जिसमें पूनम पांडेय नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


*'नशा' एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपनी से ज्यादा उम्र की लड़की से प्यार कर बैठता है। लड़का सीधा-सादा और शांत स्वभाव का है लेकिन लड़की जिसका किरदार पूनम पांडेय ने निभाया है वह बेहद तेज और बोल्ड लड़की का किरदार निभा रही हैं।

*फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हुई है। फिल्म का कैनवास भी एक छोटे हिल स्टेशन की लड़की और उसकी जिंदगी पर फोकस किया गया है।

*'नशा' फिल्म में कुछ दृश्य ऐसे हैं जब इस फिल्म की अभिनेत्री को शराब के हल्के नशे में दिखाना था। ऐसे सीन में रियल टच लाने के लिए पूनम पांडेय ने वाकई शराब पी।

*इस फिल्म के बनने के दौरान कम से पांच बार पूनम पांडेय ने इस फिल्म से जुड़ी फिल्म की पिक्चरें लीक कीं। फिल्म को चर्चा में लाने के लिए जब-तब फिल्म से जुड़े एमएमएस भी इंटरनेट पर जारी किए गए।


*इस फिल्म का निर्देशन अमित सक्सेना ने किया है। अमित ने इसके पहले 2003 में रिलीज हुई 'जिस्म' फिल्म निर्देशित की थी। इसके अलावा अमित ने 'आवारा पागल दीवाना', 'संघर्ष', 'कसूर' और 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' जैसी सफल फिल्मों का संपादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed