{"_id":"6136413f86acfb4e8755a622","slug":"8-years-8-years-of-shuddh-desi-romance-vaani-kapoor-and-parineeti-reminisced-late-actors-sushant-singhof-shuddh-desi-romance-vaani-kapoor-and-parineeti-reminisced-late-actors-sushant-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुद्ध देसी रोमांस के 8 साल पूरे: परिणीति और वाणी ने किया सुशांत को याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शुद्ध देसी रोमांस के 8 साल पूरे: परिणीति और वाणी ने किया सुशांत को याद
यशराज फिल्म बैनर के तहत बनी निर्देशक मनीष शर्मा की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस को आज आठ साल पूरे हो गए हैं। साल 2013 में ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज हुई थी। आज 8 साल पूरे होने पर इस फिल्म की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। दोनों ने इस फिल्म से जुड़ी यादों का एक वीडियो शेयर करते हुए साथी कलाकारों को याद किया। दोनों एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और ऋषि कपूर को याद करते हुए एक पोस्ट लिखा है।
फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा है कि "मिस यू सुश. मिस यू ऋषि सर. आज आपको याद कर रही हूं" जबकि फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस वाणी कपूर ने एक लंबा सा पोस्ट लिखकर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि "आपको हमेशा याद रहता है कि आपने कहां से शुरू किया है. अगर फिल्म निर्देशक मनीष शर्मा न होते तो मैं फिल्म में पूरी तरह गलतियां ही करतीं। एक शांत और शर्मिली इंसान होने होने के बावजूद मैंने ऐसे किरदार को निभाया जो काफी निडर, कॉन्फिडेंट और साहसी थी। मैं आदि, मनीष और अपनी सबसे प्यारी शानू को थैंक यू बोलना चाहूंगी जिन्होंने मुझे ये अवसर दिया। मुझे फिल्म में तारा बनकर बहुत खुशी हुई। "
वाणी ने आगे लिखा कि "ऋषि सर, मैं इसे शब्दों में नहीं बयां कर सकती हूं कि आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए क्या मायने रखता है। मैंने भले ही परी के साथ बहुत ज्यादा स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया... लेकिन मुझे याद है कि हमारा एक साथ एक सीन में फंसना, आप एक शानदार एक्ट्रेस हो, आपने उस दौरान मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाया और मैं ज्यादा बेहतर एक्ट कर सकूं इसमें मेरी मदद की। और सुशांत आप सबसे बेहतर सह-अभिनेता थे. हम आपको मिस करते हैं।"
तीनों कलाकारों को मिली पहचान
आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वाणी कपूर की ये पहली फिल्म थी, जबकि सुशांत और परिणीति भी अपने करियर में उड़ान भर रहे थे। 22 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म के गाने लोगों के बीच खूब मशहूर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शुद्ध देसी रोमांस
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में शूट हुई इस फिल्म में सभी कलाकारों ने जबरदस्त एक्टिंग की थी। खासकर ऋषि कपूर के एक मजाकिया किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म की स्क्रिप्ट जयदीप सहानी ने लिखी थी।
विज्ञापन
5 of 5
वाणी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वाणी को पहली ही फिल्म में मिले अवॉर्ड
ये फिल्म वाणी के करियर के लिए काफी शानदार साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए वाणी कपूर को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। जबकि परिणीति को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला था। इसके अलावा वाणी ने इस फिल्म के लिए स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर का आईफा अवॉर्ड भी जीता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।