फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan And Gauri Spratt dances Raj Thackeray And Rajkumar Hirani Attends Wedding

Aamir Gauri Viral Video: शादी के बाद जमकर नाचे आमिर-गौरी, भीड़ में खड़े नजर आए राज ठाकरे; हिरानी भी रहे मौजूद

Sun, 05 Jul 2026 06:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 05 Jul 2026 06:19 PM IST
सार

Gauri Spratt Aamir Khan Wedding: आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से आज शादी कर ली है। अब शादी से जुड़े खास वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कपल शादी का सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Aamir Khan And Gauri Spratt dances Raj Thackeray And Rajkumar Hirani Attends Wedding
आमिर और गौरी की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान और गौरी स्प्रैट आधिकारिक तौर पर एक दूसरे के हो गए हैं। आज पांच जुलाई को दोनों ने घर पर रजिस्टर मैरिज की है। शादी समारोह में कम ही लोग शामिल हुए हैं। अब शादी से जुड़े कई प्यारे वीडियो सामने आए हैं। 

विज्ञापन

शादी के बाद आमिर-गौरी ने किया सेलिब्रेट
बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने रजिस्टर मैरिज की है। शादी में परिवार के और करीबी लोग ही शामिल हुए। अब शादी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में पहले आमिर और गौरी शादी की मंजूरी देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इसके बाद आमिर और गौरी फिल्म ‘लगान’ के को-एक्टर्स के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर कपल काफी खुश नजर आ रहा है। इस बीच वीडियो मेंं जुनैद खान, फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी और परिवार के करीबी सदस्यों को भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raja Nishad (@bollywoodclap)

Aamir Khan And Gauri Spratt dances Raj Thackeray And Rajkumar Hirani Attends Wedding
किरण राव, रीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी दो शादियां कर चुके हैं आमिर 
रीना दत्ता आमिर खान की पहली पत्नी थीं। दोनों ने छिपकर 1986 में कोर्ट मैरिज की। आमिर और रीना ने साल 1993 में जुनैद खान का स्वागत किया। उन्होंने 1997 में आयरा खान का स्वागत किया। परिवार को वक्त ना दे पाने की वजह से 2001 में रीना आमिर को छोड़कर चली गईं। साल 2002 में दोनों का तलाक हुआ। 

ये भी पढ़ें- Aamir Khan Weds Gauri Spratt: खुशी से झूमीं गौरी स्प्रैट, शादी के बाद कपल की खास फोटो आई सामने; देखें तस्वीरें

आमिर खान की दूसरी शादी किरण राव से हुई थी। किरण राव ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर 28 दिसंबर 2005 को आमिर खान से शादी की थी। साल 2011 में कपल ने अपने बेटे आजाद खान का स्वागत किया था। साल 2021 में दोनों ने तलाक लिया। अब दोनों साथ मिलकर बेटे की परवरिश करते हैं। अब आज आमिर ने गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है।

Aamir Khan And Gauri Spratt dances Raj Thackeray And Rajkumar Hirani Attends Wedding
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं गौरी स्प्रैट? 
गौरी स्प्रैट प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर हैं। वह तलाकशुदा हैं। उनकी पिछली शादी से एक आठ साल का बेटा है। आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। आमिर के मुताबिक वह गौरी स्प्रैट को 25 वर्षों से जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed