फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan And Girlfriend Gauri Spratt Were Spotted By Paparazzi

गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग आउटिंग पर निकले आमिर खान, पैपराजी ने कार को घेरा; देखें वायरल वीडियो

Tue, 04 Nov 2025 06:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 04 Nov 2025 06:28 PM IST
सार

Aamir Khan With Girlfriend Gauri Spratt: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें पैपराजी ने आमिर खान की कार को घेर लिया है। आमिर के साथ गर्लफ्रेंड गौरी भी मौजूद थीं। पहले भी कई बार गौरी स्प्रैट पैपराजी को टोक चुकी हैं। इस बार क्या रहा उनका रिएक्शन?

विज्ञापन
Aamir Khan And Girlfriend Gauri Spratt Were Spotted By Paparazzi
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

60 साल के आमिर खान को हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ आउटिंग पर देखा गया। दोनों बिल्कुल सादगी भरे लिबास में नजर आए। आमिर और गौरी स्प्रैट एक कार में बैठकर आउटिंग के लिए निकले, जिसे पैपराजी घेरते दिखे। लगातार कार के शीशे पर कैमरा, फोन रखकर आमिर और उनकी गर्लफ्रेंड की फोटो लेते दिखे।

विज्ञापन

क्या था आमिर और गौरी स्प्रैट का रिएक्शन 
पैपराजी ने साथ में आमिर और गौरी स्प्रैट की फोटाे लेनी चाही, जिसे दाेनों ने अवॉयड किया। वह घर से बाहर निकले और तेजी से अपनी कार में जाकर बैठ गए। पैपराजी बार-बार दोनों का नाम पुकारते रहे और कार के शीशे पर कैमरा, फोन लगाकर फोटो क्लिक करने की कोशिश करते दिखे। गौरी तो अपना फेस भी कवर करती दिखीं।  

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी गौरी स्प्रैट ने पैपराजी को टोका 
पिछले दिनों भी गौरी स्प्रैट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पैपराजी को टोका, उन पर गुस्सा करती दिखीं। वह वीडियो में कहती हैं, ‘मैं मॉर्निंग वॉक पर आई हूं। मुझे अकेला छोड़ दो।’ यह बात कहते हुए वह काफी नाराज नजर आईं। पैपराजी ने उनकी बात सुनकर भी पीछा नहीं छोड़ा, देर तक रिकॉर्डिंग करते रहे। बताते चलें कि गौरी स्प्रैट और आमिर लगभग 25 साल से दोस्त हैं। पिछले 18 महीनों से वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: यह पुरस्कार पाने वाले पहले अभिनेता बनेंगे आमिर खान, पुणे में आयोजित भव्य समारोह में किया जाएगा सम्मानित 

आमिर खान की अपकमिंग फिल्में 
आमिर खान 'महाभारत' पर फिल्म बनाने की बात कह चुके हैं। इस साल वह फिल्म 'सितारे जमीन पर' और 'कुली' में नजर आए। 'कुली' में उन्होंने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक्टिंग की। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed