{"_id":"68b32fa1ef301c0b6d021359","slug":"aamir-khan-dance-video-viral-from-success-party-of-film-sitaare-zameen-par-2025-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: 24 साल पुराने गाने पर बच्चों की तरह थिरके आमिर, 'सितारे जमीन पर' की सक्सेस पार्टी से वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: 24 साल पुराने गाने पर बच्चों की तरह थिरके आमिर, 'सितारे जमीन पर' की सक्सेस पार्टी से वीडियो वायरल
Sat, 30 Aug 2025 10:37 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:37 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर आमिर खान एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की सक्सेस पार्टी में बच्चों की तरह नाच रहे हैं। इस पार्टी में वह जिस गाने पर नाच रहे हैं, वह उनकी 24 साल पुरानी फिल्म का है। जानिए, किस गाने पर थिरक रहे हैं आमिर खान?
विज्ञापन
फिल्म 'सितारे जमीन पर' की सक्सेस पार्टी में नाचते हुए दिखे आमिर खान
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ कुछ महीने पहले रिलीज हुई, बॉक्स ऑफिस पर भी इसने बढ़िया कलेक्शन किया। इस फिल्म की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के साथ वह मस्ती में झूम रहे हैं, नाच रहे हैं।
विज्ञापन
इस गाने पर किया जमकर डांस
वायरल वीडियो में आमिर खान पहले ‘सितारे जमीन पर’ के एक गाने पर डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए उनके साथ वे बच्चे भी हैं, जिन्होंने फिल्म में अहम किरदार निभाए। इन्हीं बच्चों के साथ आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘लगान’ के गाने ‘आजा रे आजा रे…’ सॉन्ग पर डांस किया। वह ‘सितारे जमीन पर’ के चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ बिल्कुल बच्चे बनकर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Aamir Khan dancing at the Sitaare Zameen par success partyविज्ञापन विज्ञापन
byu/WolfAffectionatefk inBollyBlindsNGossip
फिल्म ‘लगान’ के डांस स्टेप्स तक आमिर को हैं याद
आमिर खान के डांस वाले वायरल वीडियो में वह ‘लगान’ फिल्म के गाने के हर डांस स्टेप को कर रहे हैंं। उन्हें ‘आजा रे आजा रे’ गाने के लगभग सभी स्टेप्स याद हैं। वह फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के बच्चों के साथ अपनी पुरानी फिल्म ‘लगान’ के इस गाने पर बहुत देर तक नाचते हैं। फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में जिन बच्चों ने काम किया है, वे स्पेशल चाइल्ड हैं लेकिन सभी ने आमिर खान के साथ को खूब एंज्वॉय किया। ये बच्चे वीडियो में बहुत फन करते हुए दिखाई दिए हैं।
आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म ‘लगान’ साल 2001 में रिलीज हुई। इस फिल्म में आमिर खान ने भुवन नाम के एक गांव वाले आदमी का रोल किया था। इसमें क्रिकेट, ब्रिटिश शासन की गुलामी और किसानों पर लगाए जाने वाले लगान को जोड़कर एक अनोखी कहानी गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के लगभग सभी गाने काफी पॉपुलर हुए।
आमिर खान के डांस वाले वायरल वीडियो में वह ‘लगान’ फिल्म के गाने के हर डांस स्टेप को कर रहे हैंं। उन्हें ‘आजा रे आजा रे’ गाने के लगभग सभी स्टेप्स याद हैं। वह फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के बच्चों के साथ अपनी पुरानी फिल्म ‘लगान’ के इस गाने पर बहुत देर तक नाचते हैं। फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में जिन बच्चों ने काम किया है, वे स्पेशल चाइल्ड हैं लेकिन सभी ने आमिर खान के साथ को खूब एंज्वॉय किया। ये बच्चे वीडियो में बहुत फन करते हुए दिखाई दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: आमिर खान के निजी जीवन पर भाई फैसल हमलावर, कई साल पुराने कथित अफेयर पर बड़ा दावा; जानिए पूरा मामला
कल्ट फिल्म बन गई थी ‘लगान’आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म ‘लगान’ साल 2001 में रिलीज हुई। इस फिल्म में आमिर खान ने भुवन नाम के एक गांव वाले आदमी का रोल किया था। इसमें क्रिकेट, ब्रिटिश शासन की गुलामी और किसानों पर लगाए जाने वाले लगान को जोड़कर एक अनोखी कहानी गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के लगभग सभी गाने काफी पॉपुलर हुए।