फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Javed Akhtar and other celebs reached in Spiral Bound program

आमिर खान के सवाल का जावेद अख्तर ने दिया मजेदार जवाब, इवेंट में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

Fri, 01 May 2026 08:55 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 01 May 2026 08:55 AM IST
सार

Spiral Bound Program: 'स्पाइरल बाउंड' के प्रोग्राम में कई सितारे पहुंचे हैं। प्रोग्राम में आमिर खान ने जावेद अख्तर से एक सवाल पूछा, जिसका उन्होंने अलग ही अंदाज में जवाब दिया।

विज्ञापन
Aamir Khan Javed Akhtar and other celebs reached in Spiral Bound program
जावेद अख्तर, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बोमन ईरानी के स्क्रिप्ट राइटिंग सिखाने वाले प्लेटफॉर्म 'स्पाइरल बाउंड' के एक प्रोग्राम में कई सितारे शामिल हुए। इसमें आमिर खान, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, जावेद अख्तर और अनन्या पांडे जैसे सितारे शामिल हुए। बॉलीवुड सितारों ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि 'स्पाइरल बाउंड' इस साल रूस की प्रोडक्शन कंपनी 'मॉस्को क्लस्टर' के साथ भी सहयोग करने जा रहा है।

विज्ञापन

जावेद अख्तर ने आमिर के सवाल का दिया जवाब
प्रोग्राम में आमिर खान ने गीतकार जावेद अख्तर से पूछा कि आप इतने वक्त से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, आज आप 80 के दशक में हैं और 20 के दशक वालों के कलाकारों के साथ काम करते हैं। आप ज्यादा उम्र वाले लोगों के साथ और कम उम्र के लोगों के साथ कैसे तालमेल बिठाते हैं? इस पर जावेद अख्तर ने कहा कि साहब 80 के दशक का मत बोलिए। मैं सिर्फ 80 साल का हूं। इस पर सभी लोग हंस पड़े। इसके बाद आमिर खान ने जावेद अख्तर से माफी मांगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

विज्ञापन
विज्ञापन

बोमन ईरानी ने दी अहम जानकारी
मीडिया से बात करते हुए, बोमन ईरानी ने रूसी प्रोडक्शन कंपनी 'मॉस्को क्लस्टर' के साथ 'स्पाइरल बाउंड' के सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'रूस के साथ हमारी बहुत पुरानी दोस्ती है। राज कपूर रूस जाकर अपनी फिल्मों का प्रचार करते थे। वे वहां के फिल्म समारोहों में हिस्सा लेते थे। मिथुन चक्रवर्ती वहां बहुत मशहूर हैं। वे वहां बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग करते थे। ऐसा लगता है कि अब वह समय आ गया है, जब हम रूस में भारतीय फिल्मों की शूटिंग कर सकते हैं। वे अपनी फिल्मों की शूटिंग यहां कर सकते हैं। यह इस रिश्ते का पहला कदम है।'
विज्ञापन

अनिल कपूर
प्रोग्राम में अनिल कपूर पहुंचे। उन्होंने काले रंग की ड्रेस पहनी। इसके साथ उन्होंने काला चश्मा पहना हुआ था। कैमरे के सामने पोज देते हुए वह काफी खुश नजर आए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




अभिषेक बच्चन
प्रोग्राम में अभिषेक बच्चन भी पहुंचे। उन्होंने फॉर्मल ड्रेस पहनी हुई थी। प्रोग्राम में वह लोगों के साथ बात करते हुए नजर आए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




अनन्या पांडे
इसी तरह से प्रोग्राम में अनन्या पांडे भी पहुंचीं। उन्होंने टीशर्ट और पैंट के ऊपर ब्लेजर पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने चश्मा लगाया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed