फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Spotted With GF Gauri Spratt And Son Junaid Khan At Ex Wife Reena Dutta House video viral

Aamir Khan Viral Video: गौरी स्प्रैट और बेटे जुनैद के साथ नजर आए आमिर खान, दिखे पूर्व पत्नी रीना दत्ता के घर

Sun, 27 Apr 2025 06:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 27 Apr 2025 06:05 PM IST
सार

Aamir Khan Gauri Spratt: बॉलीवुड मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान को एक बार फिर से अपनी कथित गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपनी पूर्व पत्नी रीना दत्ता के घर पर देखा गया। इस दौरान आमिर के साथ उनके बेटे जुनैद खान भी नजर आए।
 

विज्ञापन
Aamir Khan Spotted With GF Gauri Spratt And Son Junaid Khan At Ex Wife Reena Dutta House video viral
गौरी स्प्रैट और बेटे जुनैद के साथ नजर आए आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और इसके साथ ही वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर भी जमकर चर्चा में हैं। आज ही आमिर को फिर से उनकी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ देखा गया।  इस दौरान उनके साथ जुनैद खान भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 

गौरी के साथ आमिर का फिर हुआ वीडियो वायरल
आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट अक्सर साथ एक साथ नजर आने लगे हैं। आज ही में उन्हें आमिर की पूर्व पत्नी रीना दत्ता के घर पर देखा गया। उनके साथ आमिर का बेटा जुनैद खान भी था। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार अपने जन्मदिन पर गौरी के साथ नजर आए थे आमिर
आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को मीडिया से मिलवाया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आमिर, गौरी और जुनैद को रीना के घर की ओर जाते देखा जा सकता है। वहीं कुछ दिन पहले आमिर और गौरी को चीन में मकाऊ इंटरनेशनल कॉमेडी फेस्टिवल में एक साथ देखा गया था। 
 
विज्ञापन

गौरी और आमिर
न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार,  गौरी मूल रूप से बेंगलुरु की हैं और आमिर को 25 साल से जानती हैं। डेढ़ साल पहले मुंबई आने पर दोनों फिर से करीब आए। आमिर ने कहा, "हम संयोग से मिले और धीरे-धीरे सब कुछ अपने आप हुआ।" गौरी ने बताया कि वह एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति चाहती थीं और उन्हें आमिर में वह मिला। गौरी अब आमिर के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं। गौरी का एक छह साल का बेटा है। 
 

आमिर की शादियां
आमिर की पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे, इरा और जुनैद हैं। 2002 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी की, जिनसे उनका बेटा आजाद है। 2021 में दोनों अलग हो गए। आमिर अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ अच्छे रिश्ते रखते हैं। काम की बात करें तो आमिर अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की तैयारी में हैं, जिसका ट्रेलर जल्द रिलीज होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, स्वैग से दिखा स्टाइल, स्टाफ से हाथ मिलाकर किया गर्मजोशी से स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed