Aamir Khan: 'काश! मैं उस वक्त पैदा हुआ होता', किशोर कुमार और मोहम्मद रफी को याद कर बोले आमिर खान
Aamir Khan On Modern Old Music: अभिनेता आमिर खान हाल ही में संगीत में बदलाव पर बात करते दिखे। इस दौरान उन्होंने अपने दौर के दिग्गज सिंगर्स किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और एसडी बर्मन को याद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के लिए यह साल खास है। उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' खूब हिट रही। इन दिनों वे रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में नजर आ रहे हैं। इस बीच आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे नए और पुराने दौर के संगीत पर बात करते हुए दिखे हैं।
काश...इन दिग्गज हस्तियों के साथ काम करने का मौका मिलता
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आमिर खान पुराने और मॉडर्न म्यूजिक पर बात करते हुए दिग्गज गायक-संगीतकार किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और एसडी बर्मन का जिक्र करते दिखे हैं। आमिर खान का यह वीडियो गायकी के दिग्गज सुरेश वाडकर की म्यूजिक अकादमी के इवेंड से सामने आया है। आमिर कह रहे हैं कि काश उन्हें इन दिग्गज हस्तियों के साथ काम करने का अवसर मिलता।
Radhika Apte: राधिका आप्टे का आज है 40वां जन्मदिन, 'अंधाधुन' और 'पैडमैन' जैसी शानदार फिल्मों से जीता दिल
बोले- 'हर दौर में लोग अच्छा काम करते हैं'
वीडियो में आमिर खान कहते हैं, 'अक्सर मैं सोचता हूं कि काश मैं उस वक्त पैदा हुआ होता तो मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलता। बतौर एक्टर किशोर दा मेरे लिए गाते। रफी दा मेरे लिए गाते। मैं एसडी बर्मन के गानों पर परफॉर्म करता। ऐसा विचार अक्सर मुझे आता है। लेकिन, सच बात ये है कि हर दौर में लोग अच्छा काम करते हैं'।
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
आमिर खान के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। लिख रहे हैं, 'पुराने गाने बेहद शानदार हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'संगीत के विकास पर आमिर खान के विचार सुनना अच्छा लगा'! आमिर की निजी जिंदगी की बात करें तो वे गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप में हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने इस साल अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने अफेयर के बारे में फैंस को जानकारी दी थी।