फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Talks About Sakshi Tanwar casting in Movie Dangal gives credit to his mother

आमिर की मां की वजह से हुई थी 'दंगल' में साक्षी तंवर की एंट्री; मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Tue, 04 Nov 2025 11:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Nov 2025 11:54 PM IST
सार

Sakshi Tanwar In Dangal: साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' में साक्षी तंवर ने आमिर खान के किरदार की पत्नी की भूमिका अदा की थी। हाल ही में आमिर खान ने फिल्म में अभिनेत्री की कास्टिंग का किस्सा साझा किया। साथ ही इसका श्रेय उन्होंने अपनी मां को दिया।

विज्ञापन
Aamir Khan Talks About Sakshi Tanwar casting in Movie Dangal gives credit to his mother
आमिर खान-साक्षी तंवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान की फिल्म 'दंगल' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। आमिर खान ने महावीर सिंह फोगट का रोल अदा किया। वहीं, उनकी पत्नी दया कौर की भूमिका साक्षी तंवर ने अदा की। इस फिल्म में साक्षी की एंट्री किस तरह हुई, इसे लेकर आमिर खान ने हाल ही में खुलासा किया और इसका पूरा क्रेडिट अपनी मां को दिया। आमिर खान ने साक्षी की अदाकारी की भी जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन

Aamir Khan Talks About Sakshi Tanwar casting in Movie Dangal gives credit to his mother
'दंगल' - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान का आइडिया था फिल्म में साक्षी को लेना
आमिर खान का कहना है कि इस फिल्म में साक्षी तंवर को कास्ट करने की प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली। दरअसल, आमिर की मां टीवी सीरियल देखा करती थीं, उनमें साक्षी तंवर को वे बेहद पसंद करती थीं। वहीं से आमिर को साक्षी तंवर का ख्याल आया। आमिर खान ने कहा, 'साक्षी को फिल्म में कास्ट करना मेरा आइडिया था और मुझे अचानकर उनका ख्याल आया'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan Talks About Sakshi Tanwar casting in Movie Dangal gives credit to his mother
साक्षी तंवर - फोटो : सोशल मीडिया

मां की वजह से मिली थी प्रेरणा
आमिर खान प्रोडक्शंस से एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें आमिर खान ने साक्षी तंवर को फिल्म में लिए जाने का किस्सा साझा किया है। वे कहते हैं, 'एक दिन अचानक साक्षी तंवर का ख्याल आया। मुझे पता नहीं क्यों'? उन्होंने आगे कहा, 'जब फिल्म का सीन बना तो वे हैरान रह गए। उन्होंने कहा, 'आपने क्या कर दिया? मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी'। आमिर ने आगे कहा, 'दरअसल, साक्षी मेरा आइडिया थीं। मेरी मां उन्हें टीवी पर बहुत पसंद करती थीं, इसलिए मैंने नितेश जी से कहा, 'क्या हम साक्षी जी को ट्राई करें'?

विज्ञापन

साक्षी ने भी साझा की खुशी
फिल्म में काम करने को लेकर साक्षी ने भी बात की। उन्होंने कहा, 'जब मुझे बताया गया कि यह किरदार मेरे लिए है, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसी जोड़ी भी बन सकती है'। साक्षी तंवर ने यह भी बताया कि इससे पहले उनके पास कई टीवी शो के ऑफर आ रहे थे, जिन्हें वे लगातार रिजेक्ट कर रही थीं। अभिनेत्री ने कहा कि बाद में उन्हें समझ आया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा था। वहीं, आमिर खान ने साक्षी के अभिनय की तारीफ भी की और कहा, 'वह कमाल हैं और बेहद शानदार अभिनेत्री हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed