फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan to be honoured with first ever RK Laxman Award for Excellence in a ceremony scheduled to take place

यह पुरस्कार पाने वाले पहले अभिनेता बनेंगे आमिर खान, पुणे में आयोजित भव्य समारोह में किया जाएगा सम्मानित

Mon, 03 Nov 2025 05:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Nov 2025 05:35 PM IST
सार

Aamir Khan: अभिनेता आमिर खान ने इस साल फिल्म 'सितारे जमीन पर' के जरिए खूब लोकप्रियता बटोरी है। फिल्म इस साल रिलीज सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है। अब आमिर खान को एक अवॉर्ड मिलने जा रहा है। यह सम्मान पाने वाले वह पहले अभिनेता हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan to be honoured with first ever RK Laxman Award for Excellence in a ceremony scheduled to take place
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को एक अवॉर्ड मिलने वाला है। इससे सम्मानित वे पहले पहले अभिनेता होंगे। इसी महीने पुणे में आयोजित एक भव्य समारोह में आमिर को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, वह भी एआर रहमान के कॉन्सर्ट में। दरअसल, दिवंगत कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के निधन के बाद उनके परिवार ने उनकी याद में एक विशेष सम्मान शुरू करने का फैसला किया है। आमिर खान वह पहले शख्स हैं, जिन्हें यह सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन

दिवंगत कार्टूनिस्ट की स्मृति में मिलेगा पुरस्कार
दिवंगत कार्टूनिस्ट के नाम पर शुरू किए गए पुरस्कार का नाम आरके लक्ष्मण पुरस्कार रखा गया है। यह पुरस्कार सबसे पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान को मिलने वाला है। वह पहले शख्स हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा। दरअसल, कार्टूनिस्ट की स्मृति में पहला 'आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस' दिया जाएगा। 

इस खास दिन रिलीज होगी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी', बड़े पर्दे पर दिखेगी अनन्या-कार्तिक की लव स्टोरी

कब और कहां होगा आयोजन?
पुरस्कार समारोह का आयोजन पुणे में 23 नवंबर को होगा। इस मौके को और खास बनाने के लिए परिवार ने संगीत सम्राट एआर रहमान का एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित किया है। यह कॉन्सर्ट 23 नवंबर 2025 को एमसीए क्रिकेट स्टेडियम, पुणे में शाम पांच बजे से शुरू होगा। इसी में आमिर खान को अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन थे आरके लक्ष्मण?
आरके लक्ष्मण भारत के मशहूर कार्टूनिस्ट और चित्रकारों में से एक थे। वे अपने मशहूर किरदार 'कॉमन मैन' और प्रसिद्ध दैनिक कार्टून स्ट्रिप 'यू सेड इट' के लिए लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने बड़े भाई आरके नारायण की कहानियों पर आधारित लोकप्रिय टीवी शो 'मालगुडी डेज' के लिए भी स्केच बनाए थे, जिसका निर्देशन शंकर नाग ने किया था। आरके लक्ष्मण का निधन 2015 में पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में 93 वर्ष की आयु में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed