फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan to visit Lagaan film Kunariya village for special screening of Sitaare Zameen Par

Aamir Khan: 'लगान' में दिखाए गए इस गांव में 25 साल बाद आमिर की वापसी, ग्रामीणों के साथ देखी 'सितारे जमीन पर'

Fri, 01 Aug 2025 06:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Aug 2025 06:17 PM IST
सार

Aamir Khan to Visit Kunariya Village: फिल्म 'लगान' में दिखाए गए गांव में करीब ढाई दशक बाद अभिनेता आमिर खान एक बार फिर लौटे हैं। भुज के इस कुणारिया गांव उनके आने की वजह भी काफी खास है। जानिए

विज्ञापन
Aamir Khan to visit Lagaan film Kunariya village for special screening of Sitaare Zameen Par
आमिर खान ने कुणारिया गांव में ग्रामीणों के साथ देखी 'सितारे जमीन पर' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2001 में आई आमिर खान की ऑस्कर नामांकित फिल्म 'लगान' की शूटिंग गुजरात के भुज में स्थित कुणारिया गांव में हुई थी। इस गांव में करीब 25 साल बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने फिर वापसी की है। वजह भी बेहद खास है। दरअसल, आमिर खान अपनी इस साल जून में रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग के सिलसिले में यहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर 'सितारे जमीन पर' देखी।

विज्ञापन

Aamir Khan to visit Lagaan film Kunariya village for special screening of Sitaare Zameen Par
सितारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला

पुरानी यादें कीं ताजा
फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब वे अपनी इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए कुणारिया गांव में पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आमिर खान ने गांव वालों के साथ बैठकर फिल्म 'सितारे जमीन पर' देखी। इस दौरान दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा गया। बता दें कि इस गांव में ही फिल्म 'लगान' की शूटिंग पूरी की गई थी। फिल्म में इसे चंपानेर के नाम से दिखाया गया। अपनी हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग के लिए कुणारिया गांव में जाना आमिर खान के लिए पुरानी यादों को ताजा करने वाला अनुभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Aamir Khan to visit Lagaan film Kunariya village for special screening of Sitaare Zameen Par
सितारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला

नई प्रतिभाओं को दिया मौका
बता दें कि फिल्म 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी अहम रोल में नजर आईं। फिल्म 'सितारे जमीन पर' के जरिए आमिर खान ने दस नई उभरती प्रतिभाओं को फिल्म में मौका दिया। उन्होंने अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर के साथ फिल्म बनाई।  

Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की एक्टिंग के कायल हुए सुनील शेट्टी, अभिनेता ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ का किया रिव्यू

विज्ञापन

Aamir Khan to visit Lagaan film Kunariya village for special screening of Sitaare Zameen Par
सितारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला

ऑनलाइन कहां देखें आमिर की यह फिल्म?
इस फिल्म का निर्देशन आर.एस प्रसन्ना ने किया। फिल्म 'सितारे जमीन पर' को आमिर खान ने ओटीटी पर रिलीज नहीं किया है, बल्कि इसे सीधे यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। फिल्म को आमिर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल 'Aamir Khan Talkies' पर 01 अगस्त को रिलीज किया गया। यहां फिल्म को पे-पर-व्यू मॉडल के अनुसार रिलीज किया गया है। 100 रुपये का भुगतान करके फिल्म को देखा जा सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed