फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब आमिर खान के नाम चस्पा होते थे बकाया नोटिस बिल, तंगहाली के कारण नहीं भर पाते थे फीस

Sun, 28 Mar 2021 10:11 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 28 Mar 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
aamir khan unknown facts when his name was on school notice board for not paying fees by tahir hussain
aamir khan

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान पर हमेशा सबकी नजरें बनी रहती हैं। बात उनके अगले फिल्म प्रोजेक्ट की हो या सोशल मीडिया त्याग करने जैसे किसी निजी फैसले की, वे हमेशा सुर्खियों में छा जाते हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि अपने मेगा-प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को उन्होंने ठंडे बस्ते में डालने का निर्णय किया है। इसके बाद मिस्टर खान ने सोशल मीडिया से भी अलविदा कह दिया। इसके बाद उन्हें कोरोना वायरस ने जकड़ लिया। तबसे वो लगातार ही चर्चा में हैं।

aamir khan unknown facts when his name was on school notice board for not paying fees by tahir hussain
Aamir Khan

इन सबके बीच उनके चाहने वाले अब भी अपने चहीते अभिनेता के बारे में जानने की चाहत रखते हैं। ऐसे में हम आपको आमिर खान से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जिससे शायद कम ही लोग रुबरू होंगे। आमिर खान 14 मार्च को 56 बरस के हो गए। अनुभवी अभिनेता ने अपने जन्मदिन के अगले ही दिन सारे सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय कर दिए। इसपर उनकी दलील थी कि वे पहले से ही सोशल प्लेटफॉर्म पर कम सक्रिय थे।

aamir khan unknown facts when his name was on school notice board for not paying fees by tahir hussain
aamir khan

आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 में मुंबई में ही हुआ था। अभिनेता मशहूर तो आमिर खान के नाम से हुए लेकिन उनका पूरा नाम ‘मोहम्मद आमिर हुसैन खान’ है। उनके पिता बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर थे। लेकिन एक वक्त के बाद किस्मत ने कभी उनका साथ नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan unknown facts when his name was on school notice board for not paying fees by tahir hussain
Aamir Khan

पिता ताहिर हुसैन फिल्म प्रोड्यूसर, तो चाचा नासिर निर्देशक थे। लेकिन घर में तंगहाली थी और उनका बचपन संघर्षों में बीता। आमिर ने खुद एक बार उन दिनों का जिक्र करते हुए बताया था कि स्कूल में बकाया फीस का नोटिस चस्पा होता था। आमिर इस बात का भी जिक्र कर चुके हैं कि उनके पिता बहुत सफल प्रोड्यूसर नहीं रहे।

विज्ञापन
aamir khan unknown facts when his name was on school notice board for not paying fees by tahir hussain
आमिर खान

आमिर ने कहा था कि उनके पिता फिल्में बनाने के लिए बाजार से पैसा उधार लेते और लेकिन फिल्में नहीं चलती थीं। एक समय के बाद वो कर्जदार हो गए थे और लेनदार परेशान किया करते थे। स्कूल में उनका और उनके भाई का नाम नोटिस बोर्ड पर बकाया फीस भुगतान के लिए हमेशा लिखा होता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed