फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तापसी पन्नू ने बुजुर्ग महिला को दान किए अपने प्लेटलेट्स, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

Sun, 28 Mar 2021 10:09 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 28 Mar 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
taapsee pannu got praised for donating platelets to old woman tillotama shome shared a post
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने बयान को लेकर चर्चा में आ जाती हैं तो कभी किसी प्रशासनिक कार्रवाई के कारण। लेकिन अब तापसी एक ऐसी वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसके लिए उन्हें हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं। वह समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करती नजर आती हैं। एक बार फिर तापसी पन्नू इसको लेकर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को प्लेटलेट्स दान किए थे, जिसके लिए उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने ट्विटर पर उनके इस कदम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया।

taapsee pannu got praised for donating platelets to old woman tillotama shome shared a post
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने तापसी पन्नू को टैग करते हुए लिखा कि ‘मैंने कभी तापसी के साथ काम नहीं किया, लेकिन मुझे इस बात की जानकारी थी कि वो बहुत मेहनती हैं। हालांकि, मैं इस बात से अनभिज्ञ थी कि वो कितनी मानवीय हैं। वास्तव में तापसी ने अपने प्लेटलेट्स दान कर महान काम किया है। मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं और आपकी ताकत की प्रशंसा करती हूं।’

taapsee pannu got praised for donating platelets to old woman tillotama shome shared a post
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

तिलोत्तमा के इस पोस्ट पर तापसी ने प्रतिक्रिया भी दी है। तापसी पन्नू ने गले लगाने वाला इमोजी शेयर करते हुए कहा कि 'मुझे ये करना ही था। सभी को ऐसा करने का सौभाग्य नहीं मिलता है। मेरे लिए ये किसी भी उपलब्धि से ज्यादा बड़ी बात है। तुम हमेशा की तरह ऐसे ही प्यार बरसाती रहो।’
 

विज्ञापन
विज्ञापन
taapsee pannu got praised for donating platelets to old woman tillotama shome shared a post
तापसी पन्नू - फोटो : amar ujala, mumbai

‘थप्पड़’ अभिनेत्री तापसी पन्नू के काम की बात करें तो वो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। तापसी इस वक्त आगामी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कैप्टन मिताली राज की बायोपिक है। इस फिल्म में तापसी पन्नू लीड मिताली राज का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं।

विज्ञापन
taapsee pannu got praised for donating platelets to old woman tillotama shome shared a post
Taapsee Pannu - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

मूवी के सेट से तापसी ने एक फोटो पोस्ट की थी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में पन्नू ग्लब्स और हेलमेट पहनकर क्रिकेट पिच पर खड़ी हुई हैं। इसके अलावा वो 'रश्मि रॉकेट' में भी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में वो गुजरात की रश्मि नाम की एक ऐसी लड़की का रोल कर रही हैं, जिसे भागवान की ओर से तेज दौड़ने का आशीर्वाद प्राप्त है। साथ ही वो फिल्म 'लूप लपेटा' में भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed