बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से तो लोगों को दीवाना बनाया ही है साथ ही अपनी खूबसूरत अदाओं से भी वो लोगों के दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में होली के मौके पर उनका एक कैप्चर वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर के साथ कुछ बच्चे गुब्बारों से होली खेलने के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं।
गुब्बारे लेकर होली खेलने के लिए श्रद्धा कपूर के पीछे चिल्लाए बच्चे, अभिनेत्री ने यूं दिया रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री बाहर निकलती हैं, जबकि होली के चलते वहां मौजूद बच्चे बेहद एक्साइटेड दिखाई दिए। श्रद्धा को देखते ही बच्चे उन पर गुब्बारों से वार करके होली खेलने के लिए चिल्लाने लगे। इसपर श्रद्धा कपूर भी बच्चों की तरफ देखकर हाथ जोड़कर 'नहीं...' चिल्लाती नजर आईं।
View this post on Instagram
यहां के बच्चे श्रद्धा की बात मान गए और उनपर गुब्बारों से हमला नहीं किया। इस दौरान श्रद्धा सफेद रंग की शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आईं। इस लुक को श्रद्धा ने ब्लैक बैग और सन ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया। साथ ही श्रद्धा ने मास्क भी पहन रखा था। वहीं, इस वीडियो में कैप्चर हुआ श्रद्धा का ये रिएक्शन फैंस को बेहद पसंद आया है।
बीते दिनों श्रद्धा की तस्वीर सामने आई है उसमें वो समुंदर के किनारे लाल बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हूप इयरिंग पहनी है और काले चश्में में वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। मालदीव के बीच पर श्रद्धा अपने परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।