फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सुपर हीरो की 'आवाज' का कौन है मालिक, अरशद वारसी भी करते है डबिंग, सभी नाम चौंकाने वाले

Sun, 28 Mar 2021 08:54 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 28 Mar 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
Tollywood and Hollywood films dubbed by these artists kapoor sharad kelkar arshad warsi
हॉलीवुड फिल्मों में इन कलाकरों ने दी आवाज - फोटो : सोशल मीडिया

टॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में बनी कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें हिंदी सिनेमा के दर्शक देखना पसंद करते हैं। ऐसे में किसी भी भाषा में बनी फिल्म का हिंदी डबिंग होना लगभग तय है। दरअसल, अगल भाषाओं में बनी फिल्मों को समझना दर्शकों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से इन फिल्मों को हिंदी में डब किया जाता है ताकि हम इन फिल्मों को समझ कर इसका मजा ले सकें। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि हिंदी में डब की गई फिल्मों की जिन आवाज हम सुनते हैं, आखिर वो आवाज है किसकी? हॉलीवुड स्टार्स से लेकर टॉलीवुड के सुपर स्टार रजनीकांत, नागार्जुन की आवाज के पीछे कौन हैं। 

Tollywood and Hollywood films dubbed by these artists kapoor sharad kelkar arshad warsi
अतुल कपूर-द एवेंजर्स - फोटो : सोशल मीडिया
अतुल कपूर

अतुल कपूर के नाम से शायद ही कोई वाकिफ होगा।  अतुल ने हॉलीवुड की कई फिल्मों जैसे आयरन मैन 2, आयरन मैन 3, द एवेंजर्स और द कैप्टन अमेरिका में हॉलीवुड एक्टर 'पॉल' को भी अपनी आवाज दी है। इसके अलावा उन्होंने स्नो व्हाइट एण्ड द हंट्समैन और शेरलॉक होम्स: द गेम ऑफ शैडो में भी आवाज देने का काम किया है। 

Tollywood and Hollywood films dubbed by these artists kapoor sharad kelkar arshad warsi
मयूर व्यास-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
मयूर व्यास

वहीं, साउथ फिल्मों के महानायक रजनीकांत की हिंदी फिल्मों में ज्यादातर मयूर व्यास की आवज सुनते हैं। मयूर की हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने शिवाजी, चंद्रमुखी, लिंगा और कबाली में उनकी आवाज को अपनी आवाज से हिंदी में बदला है। इसके आलावा मयूर ने जैक रिचर को आवाज देने के साथ ही द बॉर्न लेगसी, द टर्मिनल, हार्ट अटैक और द प्रेस्टीज में भी डबिंग की है। मयूर मुंबई के एक बिजनेस कॉलेज में बतौर लेक्चरर भी काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tollywood and Hollywood films dubbed by these artists kapoor sharad kelkar arshad warsi
चैतन्य अदीब-स्पाइडरमैन - फोटो : सोशल मीडिया
चैतन्य अदीब

आपको शायद कलर्स टीवी के बालिका वधू सीरियल याद हो, इसमें आनंदी के पिता का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम चैतन्य अदीब है। चैतन्य अभिनय करने के साथ ही कई अंग्रेजी, तमिल और तेलगू फिल्मों की हिंदी में डबिंग भी करते है। उन्होंने द फास्ट एंड फ्यूरियस में विन डीज़ल को आवाज देने के साथ ही फास्ट 5, फास्ट एंड फ्यूरियस 6 और फास्ट एंड फ्यूरियस 7 में पॉल वॉकर को आवाज दी थी। इसके अलावा उन्होंने स्पाइडरमैन, स्पाइडरमैन 2 और स्पाइडरमैन 3 में जेम्स फ्रेंको को आवाज दी। उन्होंने द एवेंजर्स, थॉर और द ट्वाईलाईट सागा में भी आवाज देने के काम किया है।

विज्ञापन
Tollywood and Hollywood films dubbed by these artists kapoor sharad kelkar arshad warsi
अरशद वारसी-पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी

वहीं, मुन्नाभाई के सर्किट यानी अरशद वारसी ने पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन के जैक स्पेरो को आवाज दी। इस मामले में अरशद बताते हैं, 'मुझे जैक स्पैरो का किरदार बहुत पसंद है। जिस टाइम मैंने पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन देखी थी, तभी से इस कैरेक्टर का फैन हो गया था। इसकी डबिंग करना बहुत बड़ा चैलेंज था, क्योंकि ये इतना आसान नहीं था। खासतौर से उस सीन में जिसमें जॉनी डेप ड्रिंक किए हुए होते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed