बीते सालों में टेलीविजन के पर्दे पर छोटे-बड़े कई टीवी शोज प्रसारित किए गए, इनमें ऐतिहासिक, खेल, हॉरर, फैमिली ड्रामा और सस्पेंस पर आधारित शोज शामिल रहे। लेकिन कॉमेडी शोज ने अपनी अलग ही पहचान बनाई। साथ ही दर्शकों ने ऐसे प्रोग्राम को खूब प्यार व तवज्जो भी दिया। अलग पहचान और कलेवर की वजह से इन शोज को टार्गेट ऑडियंस की फिक्र नहीं रही, क्योंकि सभी प्रकार के दर्शकों ने इन्हें तरजीह दी। इसे सभी वर्ग और उम्र के लोग देखते हैं और यही इसकी मजबूती भी है। इस वजह से अब तक प्रसारित किए जाने वाले लगभग सभी कॉेमेडी शोज ने अच्छी टीआरपी बटोरी और लोकप्रियता भी। लेकिन कुछ सितारे कहीं गुम हो गए जो कभी कॉमेडी के बादशाह माने जाते थे। इन्होंने फिल्मों में भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाया था।
कभी टीवी पर छाए रहते थे ये मशहूर कॉमेडियन्स, आज लाइमलाइट से दूर बिता रहे जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय ईश्वरलाल पवार
हंसी-मजाक और मस्करी को एक फॉर्मेट में योजनाबद्ध तरीके से उतारकर उसे एक शो का रूप दे देना एक खास कला है। अभिनय की दुनिया में ये डायलॉग काफी मशहूर है कि रोना और रुलाना आसान है, लेकिन कॉमेडी के जरिए दर्शकों को गुदगुदाना इतना आसान नहीं है। लेकिन कुछ ऐसे कॉमेडियन रहे, जिन्होंने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इनमें विजय ईश्वरलाल पवार का नाम भी शामिल है। इंडस्ट्री के सितारे और सेलेब्स की सटीक मिमिक्री के कारण उन्होंने खूब नाम कमाया। कई टीवी शोज और फिल्म में काम किया। इसके अलावा 2008 में सोनी टीवी के कॉमेडी सर्कस के दूसरे शो के विजेता भी रहे। 2015 में उन्हें कॉमेडी नाइट्स बचाओ में देखा गया था।
सुनील पाल
इस सूची में लोकप्रिय भारतीय कॉमेडियन सुनील पाल का नाम भी शामिल है। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें 2007 में आई 'बॉम्बे टू गोवा' भी शामिल है। इसके अलावा वो ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 1’ के विजेता रहे थे। ‘कॉमेडी चैंपियंस’ का भी हिस्सा रहे। कई फिल्मों में काम कर चुके सुनील पाल का कॉमेडी को लेकर अपना ही स्टाइल था। आखिरी बार वे 2018 में ‘कॉमेडी चैंपियन’ में नजर आए थे।
सुदेश लहरी
एक समय में कॉमेडी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम थे सुदेश लहरी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 2’ से प्रतिभागी के तौर पर की थी। फिल्म ‘रेडी’ में सलमान खान के साथ काम करने के बाद वे काफी मशहूर हो गए थे। लेकिन कुछ समय बाद ही वो गायब हो गए। आखिरी बार उन्हें टीवी शो ‘द ड्रामा कंपनी’ 2018 में देखा गया था।
अहसान कुरैशी
कॉमेडी की दुनिया का मशहूर चेहरा और अपने समय के अच्छे-अच्छे कॉमेडियन को टक्कर देने वाले अहसान कुरैशी भी अब कहीं गुम से हो गए हैं। वो बोलने के यूनिक स्टाइल को लेकर काफी लोकप्रिय थे। उन्हें 'बॉम्बे टू गोवा', 'एक पहेली लीला' और 'लाइफ की ऐसी की तैसी' में देखा गया था। वो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के रनर अप रहे थे। इसके बाद टीवी में कई सालों तक काम किया। आखिरी बार उन्हें 2018 में ‘ये उन दिनों की बात है’ में प्रिंसिपल पांडे के किरदार में देखा गया था।