अभिजीत भट्टाचार्य बॉलीवुड के उन दिग्गज गायकों में से एक हैं जिनकी गायिकी के लोग आज भी दिवाने हैं। अभिजीत एक बेहतरीन सिंगर तो हैं ही साथ ही वह अपने बेबाक बोल को लेकर भी चर्चा में आ जाते हैं। बीते दिनों अभिजीत ने इंडियन आइडल पर चल रहे अमित कुमार विवाद को लेकर एक टिप्पणी दी थी। उनका कहना था कि यह विवाद था ही नहीं, बस बात को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया था। अब अभिजीत एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में अभिजीत ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, अभिजीत हाल ही में एक लाइव सेशन में नजर आए थे जिसमें उन्होंने कई बातें कही हैं। बातचीत के दौरान अभिजीत ने यह भी कहा कि अक्षय कुमार को उन्होंने एक बड़ा स्टार बनाया है। साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार को गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती भी बताया। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि अक्षय आज की तारीख में एक बड़े कलाकार हैं और यह सब उनके गाने की वजह से ही हुआ है।
बड़ा बयान: 'मेरे गानों ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया, नहीं तो वो गरीबों के मिथुन थे', अभिजीत भट्टाचार्य का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिजीत भट्टाचार्या का दावा
अभिजीत ने कहा, "मैं स्टार्स के गीत गाने के लिए बना हूं, एक्टर्स के लिए नहीं। यह मायने नहीं रखता कि मैं कितना अच्छा गाता हूं। अगर वह व्यक्ति स्टार नहीं है तो उसकी कोई कीमत नहीं। एक तरफ शाहरुख खान हैं तो दूसरी तरफ सुनील शेट्टी। अब शाहरुख खान स्टार हैं, जब वे बोलते हैं तो उनकी एक क्लास होती है और सुनील के साथ रफ एंड टफ अपील जुड़ी हुई है। जब भी कोई सुनील के लिए किसी गाने को क्यूरेट करने का फैसला करता है तो उसे आक्रामक और जंगली होना पड़ता है। मैंने सुनील और शाहरुख दोनों के लिए गाने गाए हैं। दोनों पर फिल्माए गए मेरे गाने हिट रहे।"
इसके बाद भी अभिजीत रुके नहीं और अक्षय कुमार पर भी टिप्पणी कर डाली। उन्होंने अक्षय कुमार के स्टारडम की शुरुआत के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मेरे संगीत ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया। जब उन्हें लॉन्च किया गया, तब वे स्टार नहीं थे। उन्हें पहले 'गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती' माना जाता था। ठीक वैसे ही जैसे मिथुन चक्रवर्ती को 'गरीबों का अमिताभ बच्चन' माना जाता था।"
अभिजीत आगे कहते हैं, "संगीत में बड़ी ताकत होती है। यह एक एक्टर को स्टार बना देता है। फिर चाहे देव आनंद हों, राज कपूर हों या फिर राजेश खन्ना। अक्षय कुमार फिल्म 'खिलाड़ी' (1992) के बाद स्टार बने। मैंने इसके सॉन्ग 'वादा रहा सनम' को आवाज दी थी। इसके बाद उनकी कई फिल्मों के टाइटल में खिलाड़ी शब्द आया। मेरी आवाज उन पर सूट करती है। ये सभी एक्टर्स पहले स्टार नहीं थे। लेकिन मेरी आवाज ने उन्हें स्टार बना दिया।"
बता दें कि फिल्म खिलाड़ी साल 1992 में रिलीज हुई थी। यह एक मल्टी - स्टारर फिल्म थी जिसमें जॉनी लीवर, शक्ति कपूर, आयशा जुल्का समेत कई सितारे नजर आए थे। अब्बास मस्तान की जोड़ी ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। इस फिल्म में कई गाने थे जिसमें से 'वादा रहा सनम' आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। इस गाने को अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया था। जतिन ललित की जोड़ी का भी इस गाने को हिट कराने में बड़ा योगदान था।